Achira News Logo
Achira News

घर के चारों ओर नाखून पॉलिश को फिर से बनाने के 7 आश्चर्यजनक तरीके

Aaj Tak
घर के चारों ओर नाखून पॉलिश को फिर से बनाने के 7 आश्चर्यजनक तरीके
Full News
Share:

लड़कियां हों या महिलाएं, सभी को अपने चेहरे के साथ ही नाखूनों को सजाना भी बहुत पसंद है. ऐसे में वो अक्सर जब भी बाजार जाती हैं, तो नेल पेंट खरीद लाती हैं. हालांकि, जब यही नेल पेंट्स पुरानी हो जाती हैं, रंग पसंद नहीं आता या एक्सपायरी के करीब पहुंच जाती है, तो ज्यादातर लोग उसे फेंक देते हैं. क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां, तो रुक जाइए क्योंकि यही नेल पेंट आपके घर के कई छोटे-छोटे कामों को आसान कर सकती है. जी हां, क्या आप जानते हैं कि नेल पेंट सिर्फ नाखूनों को खूबसूरत बनाने के लिए ही नहीं, बल्कि घर के कई कामों में भी बेहद काम आ सकती है? कुछ आसान और स्मार्ट ट्रिक्स अपनाकर आप इससे घर की कई परेशानियों का हल निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं नेल पेंट के ऐसे 7 शानदार घरेलू इस्तेमाल, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. अगर आपको किसी लिफाफे, गिफ्ट पैक या जरूरी पैकेट को सील करना है, तो सिर्फ ग्लू ही नहीं नेल पेंट भी आपके बहुत काम आ सकती है. लिफाफे, गिफ्ट पैक या जरूरी पैकेट के किनारों पर हल्की-सी ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा दें. इससे सील मजबूत हो जाती है और अगर कोई इसे खोलने की कोशिश करेगा, तो निशान साफ दिखाई देंगे. घर में चश्मे, खिलौनों या छोटे फर्नीचर के स्क्रू बार-बार ढीले हो जाते हैं. ऐसे में स्क्रू कसने से पहले उस पर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की एक पतली परत लगा दें. सूखने के बाद यह स्क्रू को ज्यादा मजबूती से पकड़ने में मदद करती है. अगर आपके कपड़े के धागे अक्सर उधड़ जाते हैं, तो परेशान ना हों. जैसे ही किसी कपड़े का किनारा, बटनहोल या रिबन उधड़ने लगे तो उस जगह पर ट्रांसपेरेंट या कपड़े के रंग जैसी मिलती-जुलती नेल पेंट की हल्की परत लगा दें. इससे धागे फैलने से बच जाते हैं और कपड़ा कुछ समय तक सेफ रहता है. अगर घर में कई चाबियां एक जैसी दिखती हैं, तो हर चाबी के ऊपरी हिस्से पर अलग-अलग रंग की नेल पेंट लगा दें. इससे बिना समय गंवाए सही चाबी तुरंत पहचान में आ जाएगी. आर्टिफिशियल जूलरी हवा और नमी के कारण जल्दी काली पड़ जाती है. इसे पहनने से पहले पीछे की तरफ ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की पतली कोटिंग कर दें. इससे वो फिर से चमकदार बना सकते हैं और उसकी चमक कुछ समय तक बनी रह सकती है. अगर लकड़ी के फर्नीचर या फोटो फ्रेम पर हल्की खरोंच आ गई है, तो आप नेल पेंट की मदद से उन्हें ठीक कर सकते हैं. उसी रंग से मिलती-जुलती नेल पेंट लगाकर आप उसे काफी हद तक छिपा सकते हैं. ये एक आसान और किफायती टच-अप ट्रिक है. अगर किसी फैशन इयररिंग्स, हेयर क्लिप या डेकोरेटिव आइटम का छोटा स्टोन निकल गया है, तो थोड़ी-सी ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की मदद से आप उसे अस्थायी तरह से चिपका सकते हैं. हालांकि, भारी सामान के लिए मजबूत गोंद का इस्तेमाल ही बेहतर रहता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.