Achira News Logo
Achira News

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर, वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में भारी कटौती

ABP News
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर, वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमतों में भारी कटौती
Full News
Share:

गैस सिलेंडर इतना महंगा होता जा रहा है कि हर कोई परेशान है. अगर आप आज घरेलू LPG सिलेंडर बुक कराने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है. अगस्त महीने में भी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी ग्राहकों को पिछले महीने वाली कीमत पर ही सिलेंडर मिलेगा. हालांकि, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 अगस्त से बड़ी कटौती की गई थी. यहां देखें एलपीजी के दाम- सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर के रेट बदलती हैं. इस बार कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर रखने का फैसला लिया है. ऐसे में करोड़ों घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी एक्स्ट्रा खर्च का सामना नहीं करना पड़ेगा. घरेलू सिलेंडर के दाम भले ही नहीं बदले हों, लेकिन होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों को राहत मिली है. 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 200 रुपए से अधिक की कटौती की गई है. ये लगातार दूसरा महीना है, जब कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है और इससे काफी राहत भी मिली है. सिलेंडर बुक करने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर चेक कर लें. कई राज्यों में टैक्स अलग होने की वजह से कीमतों में थोड़ा फर्क हो सकता है. साथ ही, सिर्फ गैस एजेंसी या ऑफिशियल ऐप के जरिए ही बुकिंग करें. 'एबीपी नेटवर्क' में सीनियर कॉपी-एडिटर के तौर पर काम कर रहीं सृष्टि का डिजिटल मीडिया में 4 सालों से अधिक का अनुभव है.बिजनेस, एंटरटेनमेंट, धर्म, लाइफस्टाइल और यात्रा सेक्शन में लेखन, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है.सीसीएसयू से मास कम्युनिकेशन में स्नातक कर चुकीं सृष्टि ने अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स के साथ की थी, जिसके बाद वो 2.5 साल तक टाइम्स नाउ नवभारत का हिस्सा भी रहीं.फाइनेंस के साथ फिल्मी कीड़ा होना न केवल इनका पेशा बल्कि हिस्सा है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.