Achira News Logo
Achira News

चुकंदर के रस के स्वास्थ्य लाभों को उजागर करना

India TV
चुकंदर के रस के स्वास्थ्य लाभों को उजागर करना
Full News
Share:

1/5Image Source : UNSPLASHबीटरूट यानी चुकंदर का इस्तेमाल आमतौर पर सलाद या सैंडविच में करते हैं। लेकिन अगर आप इसका जूस अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक और एमबीबीएस, एमडी डॉ। बिमल छाजेर ने बता रहे हैं इसके फायदे2/5Image Source : UNSPLASHवजन होता है कम: 100 ग्राम चुकंदर में लगभग कैलोरी 43 कैलोरी होता है। यानी इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर ज़्यादा होता है इसलिए यह वजन कम करने में बेहद फायदेमंद है। आप इसका सेवन जूस के रूप में करें।3/5Image Source : UNSPLASHएनीमिया में फायदेमंद: बीटरूट आयरन और विटामिन सी के कॉम्बिनेशन से भरपूर है जो एनीमिया में फायदेमंद है। बीटरूट का जूस हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ने में मदद करते हैं जिससे एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।4/5Image Source : UNSPLASHब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद: बीटरूट में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ब्रेन हेल्थ के लिए लाभकारी है। इसमें मौजूद नाइट्रेट, आयरन, और एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग में खून का बहाव बढ़ाते हैं जिससे मानसिक ऊर्जा भी बेहतर होती है।5/5Image Source : UNSPLASHहाई ब्लड प्रेशर होता है कम: बीटरूट में मौजूद नाइट्रेट ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार है। यह ब्लड वेसल्स को चौड़ा करने में मदद करते हैं जिससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.