चेतन डूडी के बयान में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिया गया है। बयान को लेकर क्षेत्र में इसके राजनीतिक मायनों पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, डूडी ने अपने बयान में किसी व्यक्ति या खेमे को लेकर अलग से कोई विस्तृत राजनीतिक व्याख्या नहीं की है।विज्ञापनचेतन डूडी अब तक तीन विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इनमें उन्हें एक चुनाव में जीत मिली, जबकि दो चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। उनके जीत वाले चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पार्टी का कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं था। ऐसे में मौजूदा बयान के बाद क्षेत्र की राजनीति में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।विज्ञापनचेतन डूडी के पिता स्वर्गीय रूपाराम डूडी और हनुमान बेनीवाल के बीच कभी राजनीतिक नजदीकी रही थी। दोनों ने ज्योति मिर्धा का विरोध किया था। वर्ष 2014 में रूपाराम डूडी ने हनुमान बेनीवाल के निर्दलीय चुनाव लड़ने का समर्थन किया था। उस चुनाव में बेनीवाल को करीब 50 हजार वोट मिले थे। हालांकि, ज्योति मिर्धा चुनाव हार गई थीं।बताया जाता है कि उस चुनाव के अंतिम दौर में रूपाराम डूडी की ओर से कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान का संकेत दिया गया था। इसके बाद डूडी परिवार और ज्योति मिर्धा के बीच राजनीतिक टकराव की चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में चेतन डूडी का मौजूदा बयान पुराने राजनीतिक समीकरणों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है।यह भी पढ़ें:देवराज पलाड़ा मामले पर समाज और सरकार में बनी सहमति, पीड़ित परिवार को मिली त्वरित सहायताचेतन डूडी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग राजनीतिक खेमों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पंचायत चुनाव में आरएलपी के कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, यूनुस खान के समर्थकों के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। ऐसे में आने वाले दिनों में कांग्रेस, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के बीच सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं। अब सभी की नजरें हनुमान बेनीवाल की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
चेतन डूडी के बयान में आरएलपी के हनुमान बेनीवाल और एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवैसी का नाम लिया गया है।
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.