चतराःझारखंड में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को चतरा के जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से जिले के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है।20 हजार रुपए की रिश्वत की मांगएसीबी के अनुसार, राम प्रकाश वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने टंडवा प्रखंड में पदस्थापित आयुष चिकित्सक डॉ. प्रिया कुमारी से विभागीय कार्यों के निष्पादन के एवज में 20 हजार रुपए कीरिश्वत की मांगकी थी। डॉ. प्रिया कुमारी ने हजारीबाग स्थित एसीबी कार्यालय में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।एसीबी ने मौके से ही गिरफ्तार कियाइसके बादएसीबी एसपी आरिफ एकरामके नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और जैसे ही जिला आयुष पदाधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार की, एसीबी ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई चतरा सदर अस्पताल परिसर स्थित आयुष भवन में की गई।आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामदएसीबी अधिकारियों ने आरोपी के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम राम प्रकाश वर्मा को अपने साथ हजारीबाग ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।बताया गया है कि राम प्रकाश वर्मा मूलरूप से रांची के तुपुदाना इलाके के निवासी हैं। हाल के दिनों में राज्य मेंभ्रष्टाचार के मामलों में जांच एजेंसियोंने लगातार कार्रवाई की है। इससे पहले सोमवार को एसीबी ने रांची जिले के बुंडू प्रखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था।वहीं, सीबीआई ने 1 फरवरी को रांची में जमीन के बदले रिश्वत लेने के आरोप में एक सेना हवलदार और एक निजी व्यक्ति को कथित तौर पर 50 हजार रुपए लेते हुए गिरफ्तार किया था।इनपुट-आईएएनएस
चतराः ए. सी. बी. ने रिश्वत लेते हुए जिला अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ा
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.