Achira News Logo
Achira News

चेतावनी संकेत आपकी कसरत की दिनचर्या तनाव का कारण बन सकती है

TV9 Hindi
चेतावनी संकेत आपकी कसरत की दिनचर्या तनाव का कारण बन सकती है
Full News
Share:

आजकल फिट रहने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लोग जिम, योग और अलग-अलग वर्कआउट रूटीन को अपनी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बना रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो वर्कआउट आपको हेल्दी बनाने के लिए किया जा रहा है, वही आपकी सेहत पर उल्टा असर भी डाल सकता है? कई बार जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या गलत तरीके से किया गया वर्कआउट शरीर और दिमाग दोनों पर दबाव डालने लगता है, जिसका असर धीरे-धीरे दिखता है. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि आपका वर्कआउट रूटीन आपको फायदा दे रहा है या तनाव बढ़ा रहा है. शरीर समय-समय पर कुछ संकेत देता है, जिन्हें पहचानना जरूरी है. अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया गया, तो यह आपकी ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर डाल सकता है. इसलिए आइए जानते हैं वो 5 संकेत, जो बताते हैं कि आपका वर्कआउट रूटीन आपको स्ट्रेस्ड बना रहा है. ये भी पढ़ें:Detox Water Benefits: डिटॉक्स वॉटर पीने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं ? एक्सपर्ट ने बताया एक्सरसाइज को अक्सर हर समस्या का हल बताया जाता है. यह बेहतर मूड, मजबूत शरीर और लंबे समय तक अच्छी सेहत का वादा करती है और ज्यादातर लोगों के लिए यह सच भी साबित होता है. लेकिन सच तो ये है कि जब वर्कआउट जरूरत से ज्यादा किया जाए तो ये हमे रिलैक्स करने के बजाए स्ट्रेस देता है. ऐसा इसलिए होता है कि क्योंकि हमारा शरीर सिर्फ मेहनत पर ही रिएक्शन नहीं देता, बल्कि उस पर पड़ने वाले दबाव (लोड) पर भी रिएक्ट करता है. जब यह दबाव एक सीमा से आगे निकल जाता है, तो रिकवरी स्लो होने लगती है. हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं और दिमाग उस चीज से भी दूर भागने लगता है जिसे हम कभी पसंद करते थे. यह आलस नहीं होता, बल्कि शरीर का एक संकेत होता है कि अब बैलेंस की जरूरत है. आमतौर पर एक अच्छा वर्कआउट शरीर को थकाता जरूर है, लेकिन साथ ही सुकून भी देता है. सांसें धीरे-धीरे सामान्य हो जाती हैं, मांसपेशियां रिलैक्स हो जाती हैं और दिमाग हल्का महसूस करता है.पबमेड के मुताबिक,लेकिन जब एक्सरसाइज जरूरत से ज्यादा या बहुत तेज हो जाती है, तो इसका असर उल्टा पड़ने लगता है. शरीर में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहती है, नींद प्रभावित होने लगती है और कई घंटों बाद भी शरीर ऑन एज यानी तनाव की स्थिति में बना रहता है. ऐसा इसलिए होता है कि, क्योंकि ज्यादा समय तक किए वर्कआउट से कॉर्टिसोल यानी स्ट्रेस हार्मोन बढ़ जाता है. नतीजा ये निकलता है कि शरीर रिलैक्स फील करने के बजाए स्ट्रेस फील करता है. मसल्स में हल्का दर्द होना आम बात है, जो 1 से 2 दिन में ठीक भी हो जाता है. लेकिन जब ये दर्द लंबे समय तक रहता है तो समझ जाएं कि शरीर पर दबाव ज्यादा पड़ रहा है. अक्सर लोग रिकवरी को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे मांसपेशियों, जोड़ों और टिश्यूज को ठीक होने का समय नहीं मिल पाता. धीरे-धीरे यह छोटे-छोटे चोट (माइक्रो-इंजरी) का रूप ले लेता है.अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो आगे चलकर लंबे ब्रेक लेने की नौबत आ सकती है. एक्सरसाइज को बेहतर नींद के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन जब वर्कआउट रूटीन जरूरत से ज्यादा कठिन हो जाए या गलत समय पर किया जाए, तो इसका असर नींद पर उल्टा पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में लोगों को सोने में दिक्कत होने लगती है, बार-बार नींद खुलती है या फिर पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण होता है शरीर का ओवरस्टिम्युलेट होना. खासकर रात में देर से किए गए हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट या लगातार बिना ब्रेक के कठिन एक्सरसाइज करने से नर्वस सिस्टम एक्टिव बना रहता है. ऐसे में शरीर गहरी और सुकून भरी नींद के लिए जरूरी शांत अवस्था में नहीं पहुंच पाता. जब नींद सही से नहीं आएगी तो स्ट्रेस भी बढ़ेगा. फिटनेस में प्रोग्रेस के दौरान थकान महसूस होना आम बात है, लेकिन यह थकान कुछ समय के लिए होती है और उसके बाद रिलैक्श फील होता है. लेकिन जब थकान लगातार बनी रहे, तो यह संकेत होता है कि कुछ सही नहीं है. इस तरह की थकान ज्यादा गहरी महसूस होती है. वर्कआउट शुरू करने से पहले ही मांसपेशियां भारी लगने लगती हैं. जो एक्सरसाइज पहले आसान लगती थी, अब वही ज्यादा मुश्किल महसूस होने लगती है. यह स्थिति अक्सर ओवरट्रेनिंग सिंड्रोम से जुड़ी होती है, जिसमें शरीर के पास खुद को ठीक करने और दोबारा मजबूत बनाने के लिए पर्याप्त ऊर्जा और संसाधन नहीं होते. ये भी पढ़ें:Bone Tuberculosis: हड्डियों में टीबी कब होती है? एक्सपर्ट से जानें इससे कैसे बचें

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

चेतावनी संकेत आपकी कसरत की दिनचर्या तनाव का कारण बन सकती है | Achira News