पाकिस्तान के नेता और सैन्य अधिकारी चीन के साथ दोस्ती को समुद्र से गहरा और हिमालय से ऊंचा बताते हैं. जबकि सच ये है कि चीन ने पाकिस्तान को कर्ज के ऐसे जाल में फंसा लिया है जिससे बाहर निकलना अब मुमकिन नहीं है. चीन और पाक की दोस्ती की पोल पाकिस्तान के ही एक पूर्व नौकर शाह ने खोली है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार के सूचना सचिव पद पर काम कर चुके पूर्व सिविल सर्वेंट ओरिया मकबूल जान ने आंकड़े गिनाते हुए कहा है कि अब इस चीनी फंदे से कभी निकला नहीं जा सकता. यूट्यूब पर आने वाले कार्यक्रम 'हर्फ-ए-राज' में बात करते हुए ओरिया मकबूल जान ने कहा कि चीन का पाकिस्तान पर जो कर्ज है उससे अब शायद बाहर नहीं निकला जा सकता. उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान पर सिर्फ चीन का 68 बिलियन डॉलर कर्ज है. ओरिया मकबूल जान ने ये भी कहा कि हमने चीन पाकिस्तान इकोनामिक कोरिडोर का सत्यानाश किया हुआ है. उन्होंने कहा कि सी-पैक योजना में बुनियादी ढांचा बनाना था, पॉवर प्लांट भी लगाने थे, इंडस्ट्रियल जोन और आईटी हब भी बनाने थे. सी-पैक शुरू होता है गिलगित-बाल्टिस्तान से और खत्म होता है ग्वादर में. लेकिन दोनों जगह कुछ नहीं बना. ओरिया मकबूल जान ने आगे कहा, CPEC का पहला प्रोजेक्ट गुंजी डैम था जिसे चीन के साथ मिलकर बनाया जाना था. लेकिन पाकिस्तान ने विवादित क्षेत्र का हवाला देते हुए इस पर काम नहीं किया. पाकिस्तान के नेताओं ने अपने फायदे के लिए इस प्रोजेक्ट पर सही से काम नहीं होने दिया. हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट में कमीशन नहीं है, इसलिए ये लोग ऐसा कुछ बनने ही नहीं देते. ओरिया मकबूल जान ने 3 जुलाई 2026 की एक खबर का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान ने CPEC के तहत बनने वाली एक रेल लाइन की योजना को बंद कर दिया जो ईरान तक जाने वाली थी. उन्होंने आगे कहा कि चीन से कर्ज लेकर लाहौर मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट शुरू किया गया है. पेशावर होते हुए ईरान तक जाने वाली रेल लाइन से देश को आर्थिक फायदा होता लेकिन एक खास वर्ग के मजे के लिए लाहौर में मेट्रो चलाई जाएगी. ओरिया मकबूल जान पाकिस्तान के एक पूर्व सिविल सर्वेंट हैं जो अब टीवी कार्यक्रमों में एनालिस्ट के तौर पर हिस्सा लेते हैं. ओरिया मकबूल जान को पाकिस्तान की सत्ता के खिलाफ एक मजबूत आवाज के रूप में जाना जाता है. उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक भी माना जाता है और 13 मई 2023 को PTI नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था.
चीन के 68 अरब डॉलर के कर्ज के जाल में फंसा पाकिस्तान
DNA Hindi•
&w=3840&q=75)
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: DNA Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.