नई दिल्ली:पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ( सीएसके ) को आईपीएल के आगामी सत्र से पहले बड़ा झटका लगा है क्योकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। टीम के एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।नाथन एलिस हुए बाहर31 साल के एलिस से उम्मीद थी कि वह टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे क्योंकि श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। सीएसके के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘हां, वह बाहर हो गए हैं। हमने अभी तक उनके विकल्प के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।’सीएसके को तगड़ा झटकाएलिस ने 17 आईपीएल मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स के साथ चार सत्र बिताने के बाद 2025 की मेगा नीलामी मेंसीएसकेने दो करोड़ रुपये में खरीदा था और 2026 सत्र से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा गया था। सीएसके ने अभी तक उनके विकल्प की घोषणा नहीं की है। ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली यह टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।छठे खिताब पर सीएसके की नजरेंआईपीएल 2026 में सीएसके की नजरें अपने छठे खिताब पर टिकी हैं जो उन्हें लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बना देगा। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अनुभव और युवा जोश के बेहतरीन मिश्रण के साथ मैदान में उतरने को तैयार है। चेपॉक के अपने घरेलू किले में सीएसके की रणनीति हमेशा से स्पिनरों और चतुर कप्तानी के इर्द-गिर्द रही है और इस बार भी फैंस को उम्मीद है कि येलो आर्मी अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी कैबिनेट में एक और खिताब जोड़ेगी।
चेन्नई सुपर किंग्स को झटका, नाथन एलिस चोट के कारण आईपीएल सत्र से बाहर
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.