Achira News Logo
Achira News

चौरा रघुनाथपुर में दंपति ने इमारत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया

Amar Ujala
चौरा रघुनाथपुर में दंपति ने इमारत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया
Full News
Share:

चौड़ा रघुनाथपुर में युवक-युवती ने तीसरी मंजिल से लगाई थी छलांगऔर पढ़ेंTrending Videosमाई सिटी रिपोर्टरनोएडा। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में सोमवार सुबह तीन मंजिला बिल्डिंग की छत से युवक-युवती के कूदने के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल की व सीसीटीवी फुटेज की जांच की और युवती के बयान लिए। पुलिस की जांच में मकान मालिक के बेटे-बहू की भूमिका संदिग्ध मिली है। चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक मकान की छत से युवक-युवती संदिग्ध हालात में नीचे गिर गए थे। इसमें युवक की मौत हो गई थी और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। युवती का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस को दोनों के मोबाइल से कुछ संदिग्ध नंबर मिले। इसके बाद उनलोगों से पुलिस ने पूछताछ की तब मकान मालिक के बेटे और बहू की संदिग्ध भूमिका सामने आई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि मामले में गहनता से जांच कराई जा रही है।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

चौरा रघुनाथपुर में दंपति ने इमारत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया | Achira News