Achira News Logo
Achira News

चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग ने नई ऑटोक्लेव मशीनों के साथ संक्रमण नियंत्रण उपायों को उन्नत किया

Amar Ujala
चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग ने नई ऑटोक्लेव मशीनों के साथ संक्रमण नियंत्रण उपायों को उन्नत किया
Full News
Share:

चरखी दादरी। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को संक्रमण मुक्त उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से दो नई आधुनिक ऑटोक्लेव मशीनें खरीदी गई हैं। इन मशीनों की खरीद पर करीब 10 लाख रुपये की लागत आई है। इनमें से एक मशीन को नागरिक अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर और दूसरी मशीन को स्थानीय एमसीएच यूनिट के लेबर रूम में स्थापित किया जाएगा।और पढ़ेंTrending Videosऑटोक्लेव मशीनों के आने से अस्पताल में किसी भी प्रकार की सर्जरी के दौरान संक्रमण फैलने का खतरा न्यूनतम हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीनों को चालू करने के लिए दूसरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।विज्ञापनविज्ञापनबता दें कि अभी तक स्थानीय नागरिक अस्पताल में कम क्षमता वाली ऑटोक्लेव मशीन कार्यरत थी जिसके कारण उपकरणों को कीटाणु मुक्त करने में परेशानी होती थी। वहीं एमसीएच यूनिट में ऑटोक्लेव मशीन नहीं थी। ऐसे में एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थिएटर में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को कीटाणु मुक्त करने के लिए बार-बार नागरिक अस्पताल में भेजना पड़ता था। जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ उपकरणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के दौरान उनके दोबारा दूषित होने का भय भी बना रहता था।बता दें कि ऑटोक्लेव मशीन चिकित्सा विज्ञान में उपकरणों को कीटाणुमुक्त करने के लिए एक अनिवार्य हिस्सा मानी जाती है। यह एक ऐसा उपकरण है जो उच्च दबाव और उच्च तापमान वाली भाप का उपयोग करके सर्जिकल उपकरणों, प्रयोगशाला के बर्तनों और अन्य चिकित्सा उपकरणों पर मौजूद बैक्टीरिया, वायरस, कवक और बीजाणुओं को पूरी तरह नष्ट कर देता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छता का मानक बनाए रखने के लिए मात्र रसायनों से सफाई पर्याप्त नहीं होती, इसलिए ऑटोक्लेव के माध्यम से 121 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान पर दबाव बनाकर सूक्ष्मजीवों को खत्म किया जाता है। ऑपरेशन में प्रयुक्त उपकरण यदि पूरी तरह कीटाणुरहित होंगे तो संक्रमण की संभावना लगभग खत्म हो जाती है।बॉक्स :विभाग द्वारा खरीदी गईं ऑटोक्लेव मशीनों के चालू होने के बाद नागरिक अस्पताल और एमसीएच यूनिट इस मामले में आत्मनिर्भर हो जाएंगे। इन मशीनों की क्षमता अधिक होने के कारण बड़े सर्जिकल सेट और विभिन्न प्रकार के इंप्लांट्स को आसानी से और कम समय में कीटाणुमुक्त किया जा सकेगा।वर्सन :विभाग की ओर से 9.96 लाख रुपये की लागत से दो आधुनिक ऑटोक्लेव मशीनें खरीदी गई हैं। एक मशीन को जिला नागरिक अस्पताल तथा दूसरी मशीन को एमसीएच यूनिट के ऑपरेशन थियेटर में स्थापित किया जाएगा। मशीनों को चालू करने के लिए पानी के कनेक्शन आदि की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही दोनों मशीनें काम शुरू कर देंगी। - डॉ. राहुल अरोड़ा, डिप्टी सिविल सर्जन, दादरी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

चरखी दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग ने नई ऑटोक्लेव मशीनों के साथ संक्रमण नियंत्रण उपायों को उन्नत किया | Achira News