जमुई में जिस तरह से एक लड़की के साथ ना सिर्फ छेड़खानी की गई बल्कि प्राइवेट पार्ट तक टच किया गया इस पर जेडीयू की ओर से बेतुका बयान आया है. इस घटना को लेकर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा है कि छिटपुट घटना होती है तो सरकार संवेदनशील है. उन्होंने मीडिया से कहा, "...2005 के समय को याद करिए. कोई घर से निकलता था? किस तरह का बिहार था? आज तो कोई घटना घट रही है तो प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. एक्शन लिया जा रहा है. कितना भी बड़ा अपराधी क्यों नहीं हो वो जल्द पुलिस के कब्जे में आएंगे." उमेश कुशवाहा की ओर से आए इस तरह के बयान के बाद विपक्षी दल आरजेडी ने घेरा है. उमेश कुशवाहा के छिटपुट घटना वाले बयान पर शक्ति यादव ने कहा कि ऐसा बयान देने से पहले क्या जीभ नहीं लड़खड़ाई? अस्मत लूटी जाए, प्राइवेट पार्ट पर हाथ दिया जाए, गैंगरेप हो, ऐसा बयान शर्मनाक है. शक्ति यादव ने कहा कि सरकार की आभा गिर गई है और ऐसी घटना पर पर्दा डालने के लिए इसको छिटपुट घटना बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जेडीयू के मुखिया ही 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' की बात करते थे, कहते थे बिहार की सड़कों पर बेटियां सरपट दौड़ रही हैं, बिहार में कानून का राज है, क्या ऐसा ही होता है कानून का राज? हालांकि मीडिया में दिए गए अपने बयान के बाद उमेश कुशवाहा ने देखा कि विवाद होने लगा है तो उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर सफाई दी. कहा कि जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ जिस तरह की शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है, वह बेहद दुखद, निंदनीय और मर्माहत करने वाली है. ऐसी घिनौनी हरकत को किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी का गठन किया गया है. तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है. अपराधी कान खोलकर सुन लें, बिहार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है. मासूमों की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों से सरकार कानून के तहत सख्ती से निपटेगी. जेडीयू नेता ने दो टूक में कहा कि पीड़ित परिवार को समयबद्ध न्याय दिलाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी. अपराधियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होगी, जो आगे चलकर नजीर बनेगी. एनडीए सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.
छेड़छाड़ की घटना पर बिहार जे. डी. यू. नेता के बयान पर हंगामा
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.