बालोद:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के एक रिसॉर्ट में जमकर हंगामा हुआ। यहां एक महिला टीचर एक भाजपा नेता के साथ पकड़ी गई है। महिला टीचर को उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ा है। इसके बाद महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का कई पुरुषों के साथ अवैध संबंध है।पति ने आरोप लगाया कि जब वह पत्नी के कामों का विरोध करता है तो उसकी पत्नी बच्चों और उसके साथ मारपीट करती है। घर से निकालने और खाने में जहर देने की धमकी देती है। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत कराई है। वहीं, पत्नी ने कहा कि पति ने जो आरोप लगाए हैं वह पूरी तरह से झूठे हैं।बदनाम करने के लिए पति ने की शिकायतपति ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पत्नी ने मामले में सफाई देते हुए कहा कि पति के द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उसे बदनाम करने औरमानसिक तौर पर प्रताड़ितकरने के लिए आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, पति भी बीजेपी नेता है। जिस बीजेपी पदाधिकारी के साथ उसकी पत्नी रिसॉर्ट में पकड़ी गई है वह महिला के पति का दोस्त है।बीजेपी नेता के साथ रिसॉर्ट में भी पत्नीतभी पुलिस को लेकर पहुंचा पतिरिसॉर्ट में दोनों के बीच जमकर हुआ हंगामापति का आरोप प्रताड़ित करती है उसकी पत्नीमामला बालोद के टिकरापारा का है। यहां रहने वाले अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ शितायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। पत्नी प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है, उनके एक बेटी और एक बेटा है। शादी के 17 साल तक सब ठीक था लेकिन बीते दो सालों से उसका व्यवहार बदल गया है। पत्नी के व्यवहार के कारण बच्चे और हम परेशान हैं।दोनों को पुलिस थाने लाया गया है। समझाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जारी है।मोनिका ठाकुर, ASP, बालोदनशे का आदी है पतिमहिला ने पति के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि उसका पति नशे का आदी है। नशे में आकर आए दिन घर में मारपीट करता है और प्रताड़ित करता है। मैंने रिसॉर्ट में बीजेपी नेता को मदद के लिए बुलाया था। जिसकी जानकारी पति को हुई और उसने साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के इरादे से वहां आकर हंगामा करने लगा।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के रिसॉर्ट में भाजपा नेता के साथ पकड़ा गया शिक्षक
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.