Achira News Logo
Achira News

छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध शिकारियों पर नकेल कसी, उप रेंजर सहित 9 गिरफ्तार

Amar Ujala
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध शिकारियों पर नकेल कसी, उप रेंजर सहित 9 गिरफ्तार
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleछत्तीसगढ़ में वन एवं वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाघ और तेंदुए के अवैध शिकार में शामिल डिप्टी रेंजर समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतेवाड़ा और बीजापुर के जंगलों में की गई, जहां लंबे समय से शिकार की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंवन विभाग को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि कुछ लोग जंगल में फंदे लगाकर वन्यजीवों का शिकार कर रहे हैं। इसके बाद विभाग और राज्य उड़नदस्ता टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। निगरानी और जांच के दौरान एक संगठित शिकार गिरोह का खुलासा हुआ। जांच में यह भी सामने आया कि वन विभाग का ही एक कर्मचारी, डिप्टी रेंजर देवी प्रसाद ओयाम, इस पूरे नेटवर्क में शामिल था।विज्ञापनविज्ञापनआरोप है कि डिप्टी रेंजर की मिलीभगत से शिकारियों को जंगल में प्रवेश और गतिविधियों को अंजाम देने में मदद मिली। शिकार के लिए लोहे के तार से बने फंदों का इस्तेमाल किया गया, जिनमें मांस लगाकर बाघ और तेंदुए को फंसाया गया। फंदे में फंसने से दोनों वन्यजीवों की मौत हो गई। बरामद बाघ की उम्र करीब तीन वर्ष बताई गई है।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी वन्यजीवों की खाल को रायपुर ले जाकर बेचने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के आधार पर केशापुर गांव में दबिश देकर तेंदुए की खाल बरामद की गई। इस दौरान मासो ओयाम और अर्जुन भोगामी को भी गिरफ्तार किया गया। मामले में लक्ष्मण तेलाम, देवीराम ओयाम, रमेश कुड़ियाम, फरसोन पोयामी, सेमला रमेश, सुखराम पोडियाम और छत्रू कुड़ियाम समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।वनमंडलाधिकारी दंतेवाड़ा रामकृष्णा के अनुसार बाघ और तेंदुआ दोनों ही अनुसूची-1 के तहत संरक्षित वन्यजीव हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।वन मंत्री केदार कश्यप ने इस कार्रवाई को लेकर कहा कि राज्य में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकार जैसे गंभीर अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध शिकारियों पर नकेल कसी, उप रेंजर सहित 9 गिरफ्तार | Achira News