Achira News Logo
Achira News

छावनी परिषद ने शक्ति नगर में स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Amar Ujala•
छावनी परिषद ने शक्ति नगर में स्टेडियम निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी
Full News
Share:

बुधवार को प्रतापपुरा में छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि सीईओ ने शक्ति नगर में स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था, जिस पर सहमति जताते हुए डीपीआर बनाने को कहा गया है। डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।विज्ञापनस्टेडियम के साथ ही तीन वार्डों में नई टंकियों के निर्माण के लिए तैयार प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल पानी का संकट देखते हुए बूस्टर पंप लगाए गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव और संचालन की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए इनका संचालन एजेंसी से कराया जाएगा।विज्ञापनपरिषद सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि चार दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर छावनी क्षेत्र को सिविल क्षेत्र में शामिल करने की प्रक्रिया का मुद्दा उठाया गया था। इस प्रक्रिया में आ रही अड़चनों को दूर करने का आश्वासन रक्षामंत्री ने दिया है। चुनाव के बाद इस प्रक्रिया में तेजी आएगी। छावनी परिषद के नियमों में बदलाव होने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। गोयल ने बताया कि ताज ट्रेड एसोसिएशन की ओर से सदर में दिवाली मेला लगाया जाएगा।छावनी परिषद के सीईओ दीपक मोहन ने बताया कि शक्ति नगर में 10 एकड़ जमीन पर स्टेडियम का प्रस्ताव है। पहले चरण में मैदान को खेलने लायक बनाया जाएगा, फिर इमारत का निर्माण और सुविधाएं विकसित होंगी। पाइपलाइन के लिए डेढ़ करोड़ के टेंडर जारी किए गए हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.