विस्तारवॉट्सऐप चैनल फॉलो करेंJEE Mains Answer Key 2026:जेईई मेन के करीब 13 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार आज समाप्त होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन 2026 सेशन-1 की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रही है। जारी होने के बाद संबंधित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंआपत्ति दर्ज करने की सुविधाउत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी आज से शुरू होगी। एनटीए ने बताया है कि उम्मीदवार 4 फरवरी से 5 फरवरी तक प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा के किसी प्रश्न पर चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क जमा करना होगा। आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से छात्र अपने संभावित अंक भी कैलकुलेट कर सकते हैं।विज्ञापनविज्ञापनरिजल्ट और परीक्षा शेड्यूलपरीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच दो शिफ्ट में आयोजित की थी। सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 3 बजे से 6 बजे तक चली थी। जेईई मेन 2026 सेशन-1 का रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित किया जाएगा। यह परीक्षा बीटेक, बी-आर्क और बी-प्लानिंग कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी।जेईई मेन की आंसर की कैसे डाउनलोड करें?सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।होमपेज पर JEE Main 2026 Session 1 Response Sheet लिंक पर क्लिक करें।नया पेज खुलने पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।सबमिट बटन दबाते ही आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।प्रश्नों और अपने चुने गए विकल्पों को ध्यान से जांच लें।आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?वेबसाइट jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।JEE Main Answer Key 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।जिन प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करनी है, उन्हें चुनें।सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क जमा करके फाइनल सबमिट करें।
जे. ई. ई. मेन्स उत्तर कुंजी 2026 जारीः एन. टी. ए. आज अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक प्रकाशित करेगा
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.