जेपीएससी नियुक्ति विवाद में छात्रों का समर्थन करने वाले जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने कहा है कि नौ अगस्त को एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे। जयराम महतो ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम रांची में पिछले 14 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन एवं भूख हड़ताल के समर्थन में वह नौ अगस्त को सुबह छह बजे से पुराना विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन पर बैठेंगे। छात्रों की आवाज बुलंद करने और उनकी मांगों के समर्थन में यह मेरा संकल्प है। जयराम महतो ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात कर अनशन की अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नए विधानसभा परिसर में अनशन की कोई परंपरा नहीं रही है। इसके बाद मुझे पुराना विधानसभा परिसर में निर्जला अनशन की अनुमति प्रदान की गई। मैं छात्रों के साथ कल भी था, आज भी हूं और आगे भी उनके साथ रहूंगा। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर आग्रह किया कि छात्र आंदोलन का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कराया जाए। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी किसी के बेटे-बेटियां हैं। उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ तत्काल पहल करे। अनशन के बाद 10 अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लूंगा। सदन के भीतर भी छात्रों की आवाज पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके हितों की लड़ाई जारी रखूंगा। टीडीपीएल द्वारा लिए गए जेपीएससी- जेएसएससी के सभी नियुक्ति परीक्षाओं को रद करो। दोषियों को गिरफ्तार करो, सीबीआइ और ईडी से मामले की जांच कराई जाए। JPSC के साथ JSSC के सभी पदाधिकारियों के घोटाले में संलिप्तता की निष्पक्ष जांच हो... पोस्टर से टी-शर्ट तक... JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में दिखा अनोखा विरोध AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले की हुई पहचान, VBU हजारीबाग से कर रहा BA ऑनर्स
जे. एल. के. एम. विधायक ने जे. पी. एस. सी. परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों के समर्थन में एक दिवसीय भूख हड़ताल की घोषणा की
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.