Achira News Logo
Achira News

जे. के. बी. ओ. एस. ई. ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की छमाही परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की घोषणा की

Amar Ujala
जे. के. बी. ओ. एस. ई. ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की छमाही परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की घोषणा की
Full News
Share:

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। छात्र 9 मई तक सामान्य फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद लेट फीस जमा करानी पड़ सकती है।और पढ़ेंTrending Videosवार्षिक परीक्षाओं में किसी कारणवश असफल रहने या परीक्षा में हिस्सा न ले पाने वाले छात्रों के लिए यह खास मौका है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विंटर और समर जोन के छात्र परीक्षा दे सकेंगे। फार्म भरने की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। शिक्षकों ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें क्योंकि इसके बाद आवेदन करने पर अतिरिक्त शुल्क देना पड़ेगा।विज्ञापनविज्ञापनलेट फीस के साथ फार्म भरने की तिथि 11 से 16 मई तक निर्धारित है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 12वीं के प्रैक्टिकल के लिए प्रति विषय 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। साथ ही परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर होगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

जे. के. बी. ओ. एस. ई. ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की छमाही परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की घोषणा की | Achira News