World Cancer Day 2026 In Hindi :आज दुनियाभर में वर्ल्ड कैंसर डे 2026 मनाया जा रहा है। हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस 2026 (WorldCancerDay 2026) मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को इस जानलेवा रोग के प्रति जागरूक करना है। यह एक वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रम है ताकि मरीजों को इसके बारे में सटीक जानकारी और इलाज मिल सके। एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें कैंसर सेल्स तेजी से शरीर के अन्य हिस्सों तक फैलकर शरीर में गांठ बना सकते हैं। ऐसा होने से शरीर के हेल्दी टिश्यूज को काफी नुकसान पहुंचता है। हालांकि ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) जैसे कुछ कैंसरों में गांठ नहीं बनती है। वैश्विक स्तर पर कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड कैंसर डे को मनाने की शुरुआत 4 फरवरी साल 2000 में पेरिस में हुई थी। जब पेरिस में 'वर्ल्ड समिट अगेंस्ट कैंसर' प्रोग्राम आयोजित किया गया था। यह दिवस UICC (Union for International Cancer Control) के नेतृत्व में मनाया जाता है। यह दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय कैंसर संगठन है, जिसकी स्थापना 1933 में हुई थी। अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) का कहना था कि साल में एक दिन ऐसा होना चाहिए, जब विश्व के हर कोने में कैंसर की रोकथाम, उसके लक्षणों और इलाज के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। विश्व कैंसर दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य कैंसर के बारे में फैली गलत धारणाओं को दूर करना, लोगों को इसके लक्षणों, कारणों और बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करना और समय पर इलाज के लिए प्रेरित करना है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ कैंसर दिवस को मनाने के लिए एक नई थीम रखता है। बता दें, इस साल की थीम है 'United by Unique'। जिसका उद्देश्य कैंसर से पीड़ित हर व्यक्ति की निजी यात्रा, जरूरतों और अनुभवों को जोड़ना है। इस थीम का अर्थ आसान शब्दों में समझें कि यूनाइटेड बाय यूनिक का अर्थ है कि कैंसर से पीड़ित हर मरीज की अपनी कहानी होती है, लेकिन इसके लिए हमें बीमारी पर नहीं, बल्कि व्यक्ति के अनुभवों और जरूरतों पर ध्यान देना चाहिए।
जागरूकता बढ़ानाः विश्व कैंसर दिवस एक घातक बीमारी के खिलाफ वैश्विक प्रयासों का जश्न मनाता है
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.