Achira News Logo
Achira News

जीटीए 6 गेमर्स नकली लीक संस्करणों और मैलवेयर के साथ साइबर अपराधियों द्वारा लक्षित

ABP News•
जीटीए 6 गेमर्स नकली लीक संस्करणों और मैलवेयर के साथ साइबर अपराधियों द्वारा लक्षित
Full News
Share:

गेमिंग की दुनिया में इस समय जिस गेम का सबसे ज्यादा इंतजार हो रहा है, वह Grand Theft Auto VI यानी GTA 6 है. इसकी रिलीज में अभी वक्त है, लेकिन गेम को जल्द खेलने की चाह रखने वाले लोगों को साइबर अपराधी अभी से निशाना बना रहे हैं. इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट सामने आई हैं, जो GTA 6 का लीक वर्जन, रिलीज से पहले एक्सेस, मोबाइल ऐप और फ्री गेम की उपलब्ध कराने का दावा कर रही हैं. साइबर सिक्योरिटी कंपनी Netcraft ने ऐसी कई वेबसाइट की पहचान की है, जिनके जरिए यूजर्स के डिवाइस में खतरनाक सॉफ्टवेयर पहुंचाया जा रहा है या उनसे पैसे और निजी जानकारी मांगी जा रही है. कुछ वेबसाइट GTA 6 के अर्ली एक्सेस और PC वर्जन की बिक्री कर रही हैं, जबकि Rockstar Games ने फिलहाल इसे सिर्फ PlayStation 5 और Xbox Series X|S के लिए घोषित किया है. कुछ फर्जी वेबसाइट सभी प्लेटफॉर्म पर गेम उपलब्ध कराने के नाम पर बड़ी रकम मांग रही हैं और इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी से पेमेंट करने को कह रही हैं. वहीं कुछ वेबसाइट Android यूजर्स को GTA 6 का मोबाइल वर्जन देने का झांसा दे रही हैं. इसके अलावा फ्री में गेम का प्री-ऑर्डर कोड देने का दावा भी किया जा रहा है, हालांकि इन कोड्स को पाने के लिए यूजर्स से सर्वे भरने, ऐप डाउनलोड करने और वेबसाइट पर अकाउंट बनाने जैसी शर्तें पूरी कराई जाती हैं. Netcraft के मुताबिक, गेमर्स को GTA 6 खरीदने के लिए सिर्फ PlayStation और Xbox के आधिकारिक स्टोर या भरोसेमंद दुकानों का ही सहारा लेना चाहिए. किसी अनजान वेबसाइट से गेम की फाइल या मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से बचें. साथ ही अगर कोई वेबसाइट गेम जल्दी दिलाने या उसका एक्सेस देने के बदले क्रिप्टोकरेंसी में पैसे मांगती है, तो ऐसे ऑफर से दूर रहें. Asus Zenbook 14 Launch : काम करने का तरीका बदलेगा Asus का नया लैपटॉप? 33 घंटे की बैटरी और 3 चिपसेट Netcraft के मुताबिक, कई फर्जी वेबसाइट GTA 6 लीक करने वाले CyberLeek के नाम का यूज कर गेमर्स को अपने जाल में फंसा रही हैं. CyberLeek ने पहले भी गेम से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन उसने गेम का कोई ऐसा वर्जन जारी नहीं किया था, जिसे डाउनलोड करके खेला जा सके. इसके बाद भी उसके नाम पर कई वेबसाइट बनाई गईं, जहां GTA 6 की फाइल और गेम लॉन्चर उपलब्ध कराने का दावा किया गया. जांच में सामने आया कि इन फाइलों में खतरनाक सॉफ्टवेयर मौजूद था, जिसे डाउनलोड करने से यूजर्स के डिवाइस को नुकसान पहुंच सकता है. कंपनी का मानना है कि GTA 6 रिलीज होने के बाद भी गेमर्स के लिए ऑनलाइन धोखाधड़ी का खतरा बना रहेगा. साइबर ठग गेम में खर्च होने वाली वर्चुअल करेंसी और दूसरे गेमिंग आइटम फ्री देने का झांसा दे सकते हैं. इसके अलावा गेम में जल्दी पैसे कमाने के तरीके बताने, फ्री Shark Cards देने और गेम से जुड़ी मदद के नाम पर फर्जी कस्टमर सपोर्ट पेज बनाकर लोगों को फंसाने की कोशिश हो सकती है. Motorola Signature 27 Launch : 120Hz LTPO डिस्प्ले और Android 17, आज लॉन्च होगा Motorola का प्रीमियम फोन मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.