Jatamansi Ke Fayde:आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और नींद से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में लोग प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपायों की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं. इन्हीं में से एक खास जड़ी-बूटी है जटामांसी (Jatamansi). यह एक औषधीय पौधा है जो पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है. आयुर्वेद (Ayurveda) में जटामांसी को दिमाग (Brain) को शांत करने और मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) को बेहतर बनाने के लिए उपयोगी माना जाता है. इसका उपयोग लंबे समय से पारंपरिक चिकित्सा (Traditional Medicine) में किया जाता रहा है.जटामांसी से शरीर को मिलते हैं ये सब फायदे- (Benefits Of Jatamansi)तनाव और चिंता कम करने में मददजटामांसी को दिमाग को शांत करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है. कई लोग इसका इस्तेमाल तनाव (Tension) और चिंता (Stress) को कम करने के लिए करते हैं. यह मन को शांत करने में मदद कर सकती है.नींद बेहतर करने में सहायकअगर आपको नींद ठीक से नहीं आती है तो जटामांसी फायदेमंद हो सकती है. आयुर्वेद में इसे अच्छी नींद (Good Sleep) लाने में मददगार माना गया है. यह शरीर को रिलैक्स (Relax) करने में मदद कर सकती है.यह भी पढ़ें:मीठा ही नहीं, ये ‘छिपे हुए कारण' भी चुपचाप बढ़ा देते हैं ब्लड शुगर, एक्सपर्ट की चेतावनी सुनकर रह जाएंगे हैरानदिमाग के लिए फायदेमंदजटामांसी को मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. यह याददाश्त (Memory) और एकाग्रता (Focus) को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है.बालों के लिए भी उपयोगीजटामांसी का इस्तेमाल बालों की देखभाल में भी किया जाता है. कई लोग इसका तेल लगाते हैं, जिससे बाल मजबूत और स्वस्थ रह सकते हैं.कैसे किया जाता है इस्तेमाल? (How To Use Jatamansi)जटामांसी का उपयोग पाउडर, तेल और काढ़े के रूप में किया जाता है. बाजार में इसके कैप्सूल भी मिलते हैं. इसे डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह से ही लेना चाहिए. किसी भी जड़ी-बूटी का अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है.Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
जटामांसी के तनाव-निवारक गुणः आधुनिक जीवन के लिए एक प्राकृतिक उपचार
NDTV India•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: NDTV India
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.