शोहरतगढ़। जनगणना कार्य में अपने ब्लाॅक को छोड़कर दूसरे ब्लाॅक क्षेत्र में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने पर शिक्षकों ने विरोध जताया है। शोहरतगढ़ ब्लाॅक के शिक्षकों की ड्यूटी दूसरे ब्लॉक में नहीं लगाई गई है।और पढ़ेंTrending Videosशिक्षक राजू चौबे, अरविंद कुमार आर्य, उमेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार, जुबैदा खां, ज्योति वर्मा, अर्पणा सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों ने कहा कि जनगणना इंचार्ज अधिकारी ने मनमाने तरीके से 30 किमी दूर बढ़नी ब्लाॅक क्षेत्र के शिक्षकों की ड्यूटी नगर पंचायत शोहरतगढ़ जनगणना कार्य में लगा दी है। शिक्षकों ने कहा कि 30 किमी दूरी तय करके नगर पंचायत शोहरतगढ़ में जनगणना कार्य करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादा दूरी तय करने पर विलंब होने पर जनगणना कार्य प्रभावित होगी। कहा कि बढ़नी ब्लाॅक के शिक्षकों की ड्यूटी बढ़नी में ही लगाया जाए। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार चौधरी ने कहा कि सभी शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाया गया है। इस पर अधिकारियों से सलाह लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।विज्ञापनविज्ञापन
जनगणना शुल्क लागू करने के खिलाफ शोहरतगढ़ के शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.