Achira News Logo
Achira News

जमशेदपुर के एम. जी. एम. अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, दर्दनाक घटना देखी गई

Amar Ujala
जमशेदपुर के एम. जी. एम. अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, दर्दनाक घटना देखी गई
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleजमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय मरीज अरशद आलम ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंतेज आवाज सुनाई दी तो हुई जानकारीमिली जानकारी के अनुसार, अरशद आलम को तीन दिन पहले अस्पताल के मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह वह अपनी मां से शौच जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकला। कुछ ही देर बाद तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोग मौके की ओर दौड़े। वहां युवक को खून से लथपथ हालत में पाया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों ने तुरंत उसे इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।विज्ञापनविज्ञापनये भी पढ़ें:पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर पर चला बुलडोजर, भारी सुरक्षा में कार्रवाई, इलाके में तनावनशे की लत से जूझ रहा था युवकप्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक नशे की लत और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में डर का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उसकी मां गहरे सदमे में है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

जमशेदपुर के एम. जी. एम. अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, दर्दनाक घटना देखी गई | Achira News