टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी जियो का सिम कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया सस्ता ऐड-ऑन डेटा पैक पेश किया है। जी हां, कंपनी का ये पैक सिर्फ 15 रुपये आता है, जिसमें यूजर्स को 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा दिया जा रहा है। ये प्लान 5 नवंबर यानी आज से एलिजिबल प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। खास बात ये है कि इस पैक के लिए यूजर्स को लंबी वैलिडिटी वाले महंगे डेटा बूस्टर रिचार्ज प्लान लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर किसी यूजर को एक दिन के लिए ज्यादा इंटरनेट की जरूरत है, तो ऐसे में ये पैक काफी ज्यादा काम आ सकता है। साथ ही इसमें एक्स्ट्रा 200MB 4G डेटा भी मिल रहा है। चलिए इस प्लान के बारे में जानते हैं... Jio के इस खास 15 रुपये वाले डेटा बूस्टर प्लान को अपनी वेबसाइट पर 'Data Packs' वाले सेक्शन में ऐड किया है। प्लान की वैलिडिटी 24 घंटे की है। इसमें कंपनी के Standalone (SA) 5G नेटवर्क का यूज करने की सुविधा मिलने वाली है। यूजर्स हाई-स्पीड इंटरनेट के जरिए 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग और बड़ी फाइल डाउनलोड करने जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स इसके जरिए क्लाउड बैकअप, सॉफ्टवेयर अपडेट और बड़ी मीडिया फाइल ट्रांसफर करने में भी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का लाभ ले सकेंगे। इतना ही नहीं इस पैक के जरिए यूजर्स मोबाइल हॉटस्पॉट की मदद से लैपटॉप और टैबलेट जैसे दूसरे डिवाइस में भी इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में जिन यूजर्स को ऑफिस के काम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अचानक ज्यादा डेटा यूज करने की जरूरत पड़ती जाती है, उनके लिए ये पैक हेल्पफुल हो सकता है। Jio का ये 15 रुपये वाला नया पैक MyJio एप, कंपनी की वेबसाइट और ऑथॉरिजेड थर्ड पार्टी रिचार्ज प्लेटफॉर्म पर 5 नवंबर से उपलब्ध हो गया है। हालांकि अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ लेने के लिए आपके पास 5G सपोर्ट वाला फोन होना जरूरी है। इसके साथ ही यूजर Jio True 5G नेटवर्क कवरेज वाले एरिया में होना चाहिए और उसके नंबर पर एक एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान भी होना जरूरी है। Jio का 84 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी
जियो ने प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए ₹15 का अनलिमिटेड 5जी डेटा पैक पेश किया
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.