Achira News Logo
Achira News

जयपुर पूर्वी पुलिस ने अवैध हुक्का बारों पर नकेल कसी

Amar Ujala
जयपुर पूर्वी पुलिस ने अवैध हुक्का बारों पर नकेल कसी
Full News
Share:

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा (आईपीएस) ने बताया कि जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया। थानाधिकारी रामधन डोभाल के नेतृत्व में गठित टीम ने दुर्गापुरा स्थित एसएल मार्ग पर संचालित मर्करी हुक्का बार कैफे में दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने वहां से 3 हुक्के, 3 फ्लेवर से भरी चिलम, 6 पाइप, एक चिमटा और कोयला जलाने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान हुक्का बार में मौजूद युवक-युवतियों के खिलाफ भी नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। वहीं कैफे के मैनेजर विनय अधिकारी (36) निवासी अशोक नगर, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोटपा अधिनियम की धारा 4A और 21A के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध हुक्का बारों पर निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.