हॉरर कॉमेडी सुना है, लेकिन क्या आपने कभी क्राइम हॉरर थ्रिलर सुना है? नहीं! चलिए आपको हॉलीवुड की एक सीरीज के बारे में बताते हैं जो जियोहॉटस्टार पर है। इस सीरीज में क्राइम भी है, थ्रिल भी और हॉरर भी। इस सीरीज का नाम ‘द आउटसाइडर’ है और इसके सिर्फ 10 एपिसोड हैं। खास बात ये है कि ये सीरीज मशहूर लेखक स्टीफन किंग की इसी नाम से लिखी गई नॉवेल पर बेस्ड है। अगर आप वीकेंड (21 मार्च और 22 मार्च) पर इस सीरीज को देखने का प्लान बना रहे हैं तो इसकी खूबियाें और खामियों के बारे में भी पढ़ लें। कहानी एक छोटे शहर में रहने वाले 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हुई हत्या से शुरू होती है। जांच के दौरान सारे सबूत कोच टेरी मैटलैंड (जेसन बेटमैन) के खिलाफ होते हैं। ऐसे में पुलिस ऑफिसर राल्फ एंडरसन (बेन मेंडेलसोहन) उन्हें गिरफ्तार कर लेते हैं। लेकिन मामला तब पलटता है जब ये साबित होता है कि टेरी हत्या के वक्त कहीं और था। इसके बाद कहानी में इन्वेस्टिगेटर होली गिबनी (सिंथिया एरिवो) की एंट्री होती है। ‘द आउटसाइडर’ की सबसे बड़ी ताकत इसका सस्पेंस है जो धीरे-धीरे बढ़ता और डर पैदा करता है। ये सीरीज उन लोगों के लिए बनी है जिन्हें ‘स्लो बर्न’ थ्रिलर पसंद है, जहां कहानी धीरे खुलती है, लेकिन असर गहरा छोड़ती है। - हॉलीवुड एक्टर्स की दमदार एक्टिंग - क्राइम थ्रिलर और हॉरर का कॉम्बिनेशन - छोटे शहर की ट्रेजेडी और इंसानी दर्द को गहराई से दिखाना सीरीज का पहला हिस्सा मजेदार है, लेकिन आगे चलकर इसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगती है। साथ ही, कहानी का फोकस क्राइम से हटकर सुपरनैचुरल हॉरर पर ज्यादा शिफ्ट हो जाता है। अगर आप ऐसी सीरीज देखना चाहते हैं जो सिर्फ मर्डर मिस्ट्री न हो, उसमें हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिल भी हो तो ‘द आउटसाइडर’ आपके लिए सही ऑप्शन है।
जियोहॉटस्टार पर स्टीफन किंग की'द आउटसाइडर'क्राइम हॉरर थ्रिलर सीरीज का प्रीमियर
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.