पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह इस हफ्ते ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात करने के लिए तैयार हो सकते हैं. दरअसल, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र की महासभा (UNGA) में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राज्य न्यूयॉर्क में रहेंगे. इस दौरान दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की मुलाकात होने को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं. इस संबंध में जब फॉक्स न्यूज ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सवाल किया कि क्या वो UNGA के दौरान ईरानी राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए तैयार हैं? तब उन्होंने इशारों में जवाब दिया कि वह शायद इस हफ्ते न्यूयॉर्क में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात के लिए तैयार हो सकते हैं. उन्होंने यह संकेत ऐसे समय पर दिया है, जब वाशिंगटन ईरान के खिलाफ अपनी अगली सैन्य कार्रवाई की प्लानिंग कर रहा है, जबकि दूसरी तरफ तेहरान अमेरिका करीब 7 महीने से जारी युद्ध को खत्म करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिए अपनी कई शर्तें सामने रख रहा है. इसके अलावा, ईरानी सेना ने यह धमकी भी दी है कि अमेरिका की तरफ से किसी भी नए हमले का जवाब इलाके में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और हितों पर कार्रवाई के तौर पर दिया जाएगा. न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की उच्च स्तरीय बैठक की मुख्य बहस इस हफ्ते मंगलवार (22 सितंबर) से अगले हफ्ते सोमवार (28 सितंबर) तक होने वाली है और पेजेश्कियान के इसमें शामिल होने की उम्मीद है. ट्रंप प्रशासन ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल को इस बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका आने की अनुमति दी है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं. अगर दोनों देशों के नेताओं की भेंट इस बैठक के दौरान हो जाती है, तो आगे चलकर दोनों की मुलाकात के लिए अलग से किसी समिट के आयोजन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दोनों देशों के राष्ट्रपति यूएन की बैठक के लिए एक ही शहर में मौजूद होंगे, जिससे आमने-सामने बातचीत करने का मौका मिल सकता है. उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच बातचीत मुख्य रूप से मध्यस्थों के जरिए हो रहा है. पिछले करीब पांच सालों से भारतीय मीडिया का हिस्सा हैं. अक्टूबर, 2024 से एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर हिंदी कंसल्टेंट राइटर के तौर पर भूमिका निभा रहे हैं. प्रिंट मीडिया के साथ अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत की है और आज डिजिटल मीडिया में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर लेखन कार्य कर रहे हैं. साल 2020 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की. क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति, चुनाव और सामाजिक विषयों पर खबरें लिखते रहे हैं. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर हमेशा बेहतर करने की कोशिश है. स्केचिंग, पेटिंग, फिल्में देखना, शायरी-कविताएं लिखना और घूमना बहुत ज्यादा पसंद है.
जारी तनाव के बीच ईरानी नेता के साथ बैठक के संकेत दे रहे हैं ट्रम्प
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.