जॉर्जिया के नॉरक्रॉस में एक मेहनती प्रवासी सिख परिवार में पले-बढ़े जोत सिंह का यह सफर भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार यासीन मोगाजी को पराजित किया। उपलब्ध चुनावी आंकड़ों के अनुसार जोत सिंह को 68 प्रतिशत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 32 प्रतिशत मत मिले। उनकी जीत के बाद नॉरक्रॉस स्थित गुरु नानक मिशन सोसाइटी में सिख समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों के साथ खुशी मनाई।विज्ञापनजोत सिंह ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान सिख इतिहास और परंपराओं का उल्लेख करते हुए अत्याचार, अन्याय और दमन के खिलाफ आवाज उठाने की भावना को सार्वजनिक जीवन का मार्गदर्शक बताया था। उनका चुनावी एजेंडा स्वास्थ्य सेवाओं, आवास, शिक्षा, महंगाई और प्रवासी तथा कामकाजी परिवारों से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहा।विज्ञापनइस ऐतिहासिक जीत पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने भी जोत सिंह को बधाई दी है। जत्थेदार ने उन्हें अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है। इससे सिख समुदाय में उनकी उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह है।येल विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर चुके जोत सिंह की सफलता अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। उनकी जीत इस बात का संकेत है कि प्रवासी भारतीय अपनी मेहनत, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी के दम पर अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण स्थान बना रहे हैं। अब विधानसभा में उनकी भूमिका पर सभी की निगाहें रहेंगी और उम्मीद की जा रही है कि वह अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को उठाने के साथ सभी समुदायों के हितों के लिए काम करेंगे।
जॉर्जिया में सिख उम्मीदवार जोट सिंह ने चुनाव जीता, समुदाय ने मनाया जश्न
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.