Achira News Logo
Achira News

जाली दस्तावेज घोटाले में सरकारी अधिकारियों का पर्दाफाश

Amar Ujala
जाली दस्तावेज घोटाले में सरकारी अधिकारियों का पर्दाफाश
Full News
Share:

विजिलेंस की जांच के दौरान उपलब्ध अभिलेखों, तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट और संबंधित अधिकारियों के बयानों में सामने आया है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र करके सरकारी दस्तावेजों में वास्तविक कार्य एवं सामग्री से अधिक कार्य एवं सामग्री दर्शाकर जाली दस्तावेजों के आधार पर भुगतान प्राप्त किया।विज्ञापनइस पूरे मामले में 55,01,782 रुपये सरकारी धन का गबन और दुरुपयोग किया। विजिलेंस जांच से पहले वन विभाग के विभागीय स्तर पर की गई जांच में भी सामने आया है कि 41 में से जिन 32 कार्यों में अनियमितताएं पाई गई हैं। इन कार्यों के निष्पादन और भुगतान के लिए आरोपी अधिकारी और कर्मचारी उत्तरदायी हैं। यह मामले उस समय सामने आए जब वर्ष 2019 में जिला परिषद सदस्य और स्थानीय लोगों ने इस बारे में शिकायतें कीं। मनरेगा कार्यों से जुड़े आरोपों की जांच के लिए उपायुक्त चंबा ने मामला जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को भेजा।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.