Achira News Logo
Achira News

जालंधर अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो युवाओं को गिरफ्तार किया

Amar Ujala
जालंधर अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो युवाओं को गिरफ्तार किया
Full News
Share:

विस्तारAdd as a preferredsource on googleक्राइम ब्रांच कमिश्नरेट जालंधर की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो युवकों को एक किलो 400 ग्राम अफीम और एक लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों पर की गई।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंजानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान कैंट से सुभाना रोड की ओर जा रही थी। इसी दौरान सुभाना गांव की तरफ से आ रही ग्रे रंग की बलेनो कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 1 किलो 400 ग्राम अफीम और 1 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7, जालंधर में एनडीपीएस एक्ट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रिंकू (33) निवासी कैलाश नगर बस्ती जोधेवाल, लुधियाना और जसवंत सिंह उर्फ जस्सा (32) निवासी गांव हरीपुर खालसा जिला जालंधर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।विज्ञापनविज्ञापनपुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और प्राइवेट काम की आड़ में नशा तस्करी का धंधा कर रहे थे। जसवंत सिंह के खिलाफ राजस्थान में भी अफीम तस्करी का मामला दर्ज है।पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। आगे की जांच जारी है ताकि नशा नेटवर्क के अन्य सदस्यों का भी खुलासा किया जा सके।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

जालंधर अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में दो युवाओं को गिरफ्तार किया | Achira News