Achira News Logo
Achira News

जालंधर में स्कूटर में अचानक विस्फोट और आग, कोई हताहत नहीं

ABP News
जालंधर में स्कूटर में अचानक विस्फोट और आग, कोई हताहत नहीं
Full News
Share:

जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा में अचानक धमाका होने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद वाहन में आग लग गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया. फिलहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग पर काबू पा लिया गया है. Jalandhar, Punjab: An Activa scooter exploded near BSF Chowk, triggering a fire and panic. Police and fire teams responded promptly; no casualties were reported. The cause of the blast is under investigation pic.twitter.com/ZOI9Vqcn8A जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा, "लगभग 8 बजे हमारी गश्ती टीम यहां मौजूद थी। गेट के पास एक स्कूटी खड़ी थी। अचानक उसमें आग लग गई. हम बीएसएफ से जानकारी जुटा रहे हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कूटी यहां काम करने वाले एक शख्स की है और जब वह यहां आया तो उसमें आग लग गई. हम इस घटना की हर पहलू से जांच करना चाहते हैं." पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हमने बीएसएफ के साथ सारे फैक्ट्स शेयर किए हैं. अभी हम अपनी आगे की जांच कर रहे हैं. अभी हम किसी तरह की बात को वेरिफाई नहीं कर सकते. क्या किसी साजिश के तहत धमाका हुआ है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर कुछ कहना बहुत जल्दबाजी होगी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

जालंधर में स्कूटर में अचानक विस्फोट और आग, कोई हताहत नहीं | Achira News