Achira News Logo
Achira News

जालौन पुलिस ने हरियाणा के अपहृत निवासी विजेंदर की हत्या के मामले को सुलझा लिया

Dainik Jagran
जालौन पुलिस ने हरियाणा के अपहृत निवासी विजेंदर की हत्या के मामले को सुलझा लिया
Full News
Share:

चार मई को सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिनिया से अगवा किए गए हरियाणा निवासी विजेंद्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जालौन पुलिस को तीन राज्यों की खाक छाननी पड़ी। पुलिस की टीमें अभी भी अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई हैं। यह मामला किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं रहा। जिसमें चार पुलिस कर्मियों की जान तक चली गई, जिससे मामला और जटिल हो गया था। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लिया और हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए दंपती को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपितों की अभी भी तलाश जारी है जिससे कि पूरे मामले का राजफाश हो सके। 4 मई को विजेंद्र की अपहरण के बाद मोहित मलिक, भगवान पाल, संजीव उर्फ कोकला व अमरजीत ने मिलकर हत्या कर शव को 40 लीटर डीजल डालकर जला दिया था। इस घटनाक्रम के पहले सपना ने जिले में आकर 15 दिन पति के साथ मिलकर विजेंद्र की रेकी की थी। 87 दिन तक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह टीम के साथ अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मशक्कत करते रहे। अंत में उन्हें सफलता मिली और हरियाणा, पंजाब तक पूरे मामले की कड़ियां जोड़कर मोहित मलिक उसकी पत्नी सपना रानी पकड़ी गई। जिन्होंने पूरे घटनाक्रम की कहानी जब पुलिस को बताई तो पुलिस कर्मियों के मुंह से बस यही निकली की इस कहानी पर तो पूरी फिल्म तैयारी हो सकती है। आज तक बालीवुड में प्रत्येक फिल्म के दो या तीन चेप्टर बन रहे हैं और अंत वाले चेप्टर में कहानी का रहस्य खोला जाता है। इसी तरह सपना रानी व आजाद सरपंच ने जो विजेंद्र की हत्या की साजिश सुपारी देकर रची थी उस कड़ी में पहले चेप्टर में सपना रानी व मोहित मलिक जेल जा चुके हैं। अब कोतवाली पुलिस चेप्टर दो के तहत हरियाणा जाने की तैयारी में है और भगवान पाल, संजीव उर्फ कोकला, अमरजीत व विजेंद्र की चार करोड़ में सुपारी देने वाले आजाद सरपंच की गिरफ्तारी होगी। जिससे कि अपहरण व हत्या कर साक्ष्य छिपाने की घटना का पटाक्षेप हो सके।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.