गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस परियोजना में किसानों से भूमि का क्रय की प्रक्रिया में तेजी आई है। छह अगस्त तक यूपीसीडा के पक्ष में किसानों से 412.4441 हेक्टयर भूमि क्रय कर उन्हें 554 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। गंगा एक्सप्रेसवे व जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस का निर्माण होना है। इसके लिए 39 गांवों की 670.0159 हेक्टयर भूमि में लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण होगा। इसमें शासकीय भूमि 72.7258 हेक्टयर है। बाकी निजी क्षेत्र की 597.2901 हेक्टयर भूमि का क्रय किसानों से किया जाना है। एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि छह अगस्त तक यूपीसीडा के पक्ष में 71.09 प्रतिशत भूमि को क्रय किया जा चुका है। 412.4441 हेक्टयर भूमि का भूमि का क्रय कर किसानों को 554 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें बाकी भूमि का क्रय भी जल्द कर लिया जाएगा। SSP बुलंदशहर ने चौकी प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, अनुशासनहीनता और लापरवाही के कारण गिरी गाज
जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस परियोजना ने उत्तर प्रदेश में किसानों से भूमि खरीद में तेजी लाई
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.