झज्जर। जिले में मंगलवार को घना कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर तक रही जबकि आउटर इलाकों पर दृश्यता शून्य थी। दोपहर 12 बजे जाकर मौसम साफ हुआ और कोहरा हटा। अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि फरवरी महीने में पहले पखवाड़े में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा जबकि दूसरे पखवाड़े में धीरे-धीरे ठंड के तेवर ढीले होने लगेंगे। साथ ही दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।विज्ञापनविज्ञापनफरवरी महीने में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक देखने को मिलेंगे। बारिश भी सामान्य से नीचे होने की संंभावना बन रही है क्योंकि फरवरी में तीन-चार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।साथ ही फरवरी के अंत में एक पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। कुल मिलाकर हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में फरवरी महीने के दूसरे पखवाड़े में धीरे धीरे मौसम में गर्माहट और गर्मी की आहट सुनाई देने लगेंगी।
झज्जर में कोहरे की स्थिति बनी हुई है क्योंकि शीत लहर जारी रहने की उम्मीद है
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.