विस्तारAdd as a preferredsource on googleझारखंड के चाईबासा के गोइलकेरा क्षेत्र में एक दंपति की सोते समय कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। सुबह बच्चों ने शव देख शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, इस वारदात को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंखून से लथपथ हालत में बच्चों ने मचाया शोरबताया जा रहा है कि सुबह जब दंपति के बच्चों ने अपने माता-पिता को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, तो उन्होंने तुरंत शोर मचाया और आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद ग्रामीण दोनों को आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।विज्ञापनविज्ञापनये भी पढ़ें:जमशेदपुर में अस्पताल के चौथी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, शौच जाने के बहाने निकला था वार्ड सेघटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामदचक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार विनोद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है, जिसे हत्या में इस्तेमाल किया गया माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
झारखंड के चाईबासा में दंपति की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.