झारखंड में बुधवार से ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है। राज्य के विभिन्न जिलों में मौसम में बदलाव होगा। सर्द हवा आने के कारण दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। रात में न्यूनतम पारा में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, देश के पश्चिमोत्तर भाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फवारी होने और कई जगहों पर बारिश होने के कारण मौसम में यह बदलाव होगा। दो दिनों के बाद उत्तर की सर्द हवा मैदानी भागों से होते हुए सीधे झारखंड प्रवेश करेगी। इससे रात के दौरान अचानक ठंड बढ़ सकती है। सुबह में कनकनी बनी रहेगी। राज्य में फिलहाल सामान्य ठंड की स्थिति है। दिन में धूप रहने से अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री के करीब है। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ से लेकर 13 डिग्री तक है। कुछ जिलों को छोड़कर राजधानी समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 13.2 डिग्री रहा।
झारखंड बुधवार से शीत लहर के लिए तैयार
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.