Achira News Logo
Achira News

झारखंड में मंत्री ने राज्य के नेतृत्व पर उठाए सवाल

Navbharat Times
झारखंड में मंत्री ने राज्य के नेतृत्व पर उठाए सवाल
Full News
Share:

रांचीःदेश में पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद झारखंड में भी खलबली मची हुई है। कांग्रेस कोटे से सरकार में मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने महिला आरक्षण बिल पर प्रदेश नेतृत्व की शिथिलता के साथ ही भाषा के मुद्दे पर भी सवाल उठा कर अपनी ही सरकार को कठघरे में करने का प्रयास किया है।सात बिंदुओं पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को घेरने की कोशिशकांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य केवित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोरने पहले प्रदेश कांग्रेस की नई जंबो कमेटी पर निशाना साधा। इसके साथ ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो को कमेटी में शामिल किये जाने पर सवाल उठाये। अब मंगलवार को राधा कृष्ण किशोर एक के बाद एक सात बिंदुओं पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को घेरने की कोशिश की।महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर घेराबंदीराधा कृष्ण किशोर की ओर सेप्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजूको लिखे गए पत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर घेराबंदी करते हुए लिखा कि राज्य स्तर पर मुद्दा नहीं बनाया गया और कांग्रेस भवन में सिर्फ प्रेस कांफ्रेंस करने से राज्य भर की महिलाओं तक संदेश पहुंचाना मुश्किल है।मगही और भोजपुरी विषय कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवालमंत्री राधाकृष्ण किशोर नेजेटेट में मगही और भोजपुरी विषयको शामिल नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। अनुसूचित जाति परामर्शदात्री परिषद और अनुसूचचित जाति आयोग को पुनर्जीवित करने की मांग पर कांग्रेस नेतृत्व का मौन होने पर भी उन्होंने निशाना साधा।विधि व्यवस्था के मुद्दे पर एक्शन नहीं लेने पर सवालराधाकृष्ण किशोर ने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में कांग्रेस प्रदेश कमिटी से किसी नेता के हजारीबाग नहीं जाने और हजारीबाग में तीन अल्पसंख्यकों की निर्मम हत्या पर प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई एक्शन नहीं लेने को लेकर भी सवाल उठाये।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

झारखंड में मंत्री ने राज्य के नेतृत्व पर उठाए सवाल | Achira News