Achira News Logo
Achira News

झारखंड में लड़की का अपहरण, सिर कटा मिला शव, जांच शुरू

Amar Ujala•
झारखंड में लड़की का अपहरण, सिर कटा मिला शव, जांच शुरू
Full News
Share:

पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की बुधवार रात अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। तभी कुछ अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर उसे कथित तौर पर उठा ले गए। लालमटिया पुलिस स्टेशन के प्रभारी रोशन कुमार ने बताया कि माता-पिता और ग्रामीणों को सुबह घर के बाहर उसका सिर कटा शव मिला। बाद में तलाशी अभियान के बाद गांव के एक खेत से उसका सिर बरामद हुआ। अपराधियों ने तेज धार वाले हथियार से उसके शरीर से सिर अलग किया था।विज्ञापनकुमार ने कहा कि हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि माता-पिता की मौजूदगी में लड़की को कैसे अगवा किया गया।विज्ञापनझारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को 'दिल दहला देने वाली' बताया। उन्होंने कहा कि यह घटना राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश करती है। मरांडी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 12 साल की मासूम लड़की की नृशंस हत्या अत्यंत हृदय विदारक है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।ये भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर पीएनजी हादसा: 11 लोगों पर लापरवाही का आरोप, अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया परिवादबाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि अपराधियों में कानून का डर पूरी तरह खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जवाबदेही कहीं नजर नहीं आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस से हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग की। उन्होंने अपराधियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की भी मांग की।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.