Achira News Logo
Achira News

झारखंड सी. आई. डी. और पुलिस ने जे. पी. एस. सी. परीक्षा में धांधली पर कार्रवाई शुरू की

Aaj Tak
झारखंड सी. आई. डी. और पुलिस ने जे. पी. एस. सी. परीक्षा में धांधली पर कार्रवाई शुरू की
Full News
Share:

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और धांधली के मामले में झारखंड CID और रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. CID और पुलिस की संयुक्त टीमों ने रांची समेत राज्य और पड़ोसी राज्यों के कई ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी कार्रवाई JPSC धांधली मामले में मुख्य आरोपी अभय तिवारी से पूछताछ में मिले अहम सुरागों के आधार पर की जा रही है. CID की टीम ने रांची , धनबाद, हजारीबाग और पलामू समेत बिहार के कई स्थानों पर 15 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है. CID ने कई ठिकानों पर कार्रवाई की है इनमें शुभंग्स पाठशाला और पतंजलि IAS से जुड़े शिक्षकों के ठिकानों पर छापेमारी जारी है. रांची के नामकुम और धुर्वा जैसे इलाकों में कार्रवाई जारी है. नामकुम स्थित आदित्य पांडेय के आवास पर भी पुलिस टीम ने जांच की. पलामू में कोचिंग संस्थान चलाने वाले शिक्षक रवि के घर पर भी रेड मारी गई है. हालांकि, कार्रवाई की भनक लगते ही शिक्षक रवि अपना मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्रों के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शनों और आंदोलनों के बीच CID की यह बड़ी कार्रवाई प्रशासन के कड़े रुख को दर्शाती है. पुलिस और जांच एजेंसियां इस रैकेट से जुड़े अन्य तारों को खंगालने में जुटी हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.