सीएचसी पनवाड़ी में तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक से स्थानांतरण के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत लेते सीएमओ कार्यालय के परिवार कल्याण प्रोजेक्ट मैनेजर को विजिलेंस झांसी टीम ने बृहस्पतिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। शहर के एक बाइक एजेंसी के बेसमेंट से मैनेजर को गिरफ्तार कर उसे कोतवाली लाकर सौंपा गया। विजिलेंस टीम की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमूल रूप से कस्बा चरखारी निवासी मेराज मोहम्मद वर्तमान में महोबा में रहते हैं। वह वर्ष 2010 से कबरई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थे। जिन्हें वर्ष 2024 में तत्कालीन सीएमओ ने सीएचसी पनवाड़ी में संबद्ध कर दिया गया था। मेराज मोहम्मद संविदा पर ब्लॉक लेखा प्रबंधक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में मेराज मोहम्मद सीएमओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे और यह अनुरोध कर रहे थे कि उनकी संबद्धता समाप्त कर मूल तैनाती स्थल पर स्थानांतरण किया जाए। इससे वह सीएचसी कबरई में अपनी सेवाएं दे सकें।विज्ञापनविज्ञापनमेराज मोहम्मद का आरोप है कि सीएमओ कार्यालय में तैनात परिवार कल्याण प्रोजेक्ट मैनेजर (संविदाकर्मी) जितेश सोनी जो सीएमओ के सारे गोपनीय काम करते हैं, उन्होंने उससे संपर्क किया और कहा कि 3.50 लाख रुपये दे दो तो उसका काम हो जाएगा। मेराज ने इस बातचीत की रिकाॅर्डिंग शुरू की और कहा कि उसके पास फिलहाल दो लाख रुपये की व्यवस्था है। अगर इससे बात बने तो काम करा दो। जितेश सोनी ने इस रकम पर काम होने का दावा किया और बृहस्पतिवार को मेराज मोहम्मद को रुपया लेकर शहर के चरखारी बाईपास स्थित एक बाइक एजेंसी के बेसमेंट में बुलाया। शाम को मेराज रुपया लेकर बेसमेंट में पहुंचा और जैसे ही जितेश सोनी को दो लाख रुपये की रकम सौंपी तो यूपी सतर्कता अधिष्ठान झांसी (विजिलेंस) टीम के प्रभारी निरीक्षक पीयूष पांडेय, नीरज सिंह, शेषमणि त्रिपाठी, उप निरीक्षक सोनू राजपूत, विश्वराम सिंह आदि ने जितेश सोनी को घेरकर रंगे हाथों पकड़ लिया। अपने को गिरफ्तार होता देख जितेश सोनी ने अधिकारियों से छोड़ने की आरजू-मिन्नत की। टीम उन्हें गाड़ी में बैठाकर कोतवाली ले गई। देर शाम टीम की ओर से कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के प्रोजेक्ट मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
झांसी में परिवार कल्याण परियोजना प्रबंधक रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.