T20 World Cup 2026 से पहले वार्मअप मैच खेले जा रहे हैं, ताकि टीमें अपने कॉम्बिनेशन्स को आजमा लें और टूर्नामेंट की तैयारी भी कर लें। इसके अलावा वार्मअप मैचों का उद्देश्य ये भी होता है कि टीमें परिस्थितियों को भी समझ लें कि कैसी पिच और मौसम उनको मिलने वाला है। वार्मअप मैचों के दूसरे दिन यानी 3 फरवरी को भी 3 मुकाबले खेले गए। इन मैचों का नतीजा क्या रहा? उसका लेखा-जोखा यहां जान लीजिए। वार्मअप मैचों के दूसरे दिन पहला मुकाबला श्रीलंका ए और ओमान के बीच खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ए टीम को हार मिली। 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 145 रन श्रीलंका ए टीम ने बनाए, जबकि 18 ओवर में ओमान की टीम ने 5 विकेट खोकर 146 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। श्रीलंका ए टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रनों की भी पारी नहीं खेल पाया। वहीं, ओमान के लिए 80 रन ओमान कलीम ने बनाए और 39 रन विनायक शुक्ला ने बनाए। 3 विकेट श्रीलंका ए के लिए वनुजा सहान ने लिए। दूसरे मैच में जिम्बाब्वे और नीदरलैंड का सामना हुआ। ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में नीदरलैंड की टीम को 29 रनों से हार मिली। 178 रन 9 विकेट खोकर 20 ओवर में जिम्बाब्वे की टीम ने बनाए। 180 रनों के जवाब में नीदरलैंड की टीम 149 रनों पर ढेर हो गई। जिम्बाब्वे के लिए रयान बर्ल ने अर्धशतक जड़ा, जबकि 32 रन डियोन मेयर्स ने बनाए। 3 विकेट लोगान वैन बीक ने नीदरलैंड के लिए निकाले। उन्होंने 40 रन भी बनाए, लेकिन उनका ये प्रदर्शन हार में आया। दिन का तीसरा वार्मअप मैच चेन्नई में यूएई और नेपाल के बीच खेला गया, जिसमें नेपाल ने यूएई को धो डाला। 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 145 रन यूएई ने बनाए थे। नेपाल की टीम ने 17वें ओवर में ही 146 रनों के टारगेट को चेज कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। यूएई के लिए सोहेब खान ने 38 और हर्षित कौशिक ने 35 रन बनाए। वहीं, नेपाल के लिए 37 गेंदों में 61 रन आरिफ शेख ने बनाए और 50 रनों की पारी दिपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली।
टी20 विश्व कप 2026 वार्म-अप मैचः टीमें संयोजन का परीक्षण करती हैं और टूर्नामेंट की तैयारी करती हैं
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.