Achira News Logo
Achira News

टी20 विश्व कप में भारत का प्रभुत्वः सबसे अधिक जीत और सबसे अधिक जीत प्रतिशत

TV9 Hindi
टी20 विश्व कप में भारत का प्रभुत्वः सबसे अधिक जीत और सबसे अधिक जीत प्रतिशत
Full News
Share:

भारतीय क्रिकेट टीम 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज करेगी. इस टूर्नामेंट में उसे पहला मैच यूएसए के खिलाफ खेलना है. टीम इंडिया खिताब की बड़ी दावेदार है क्योंकि पिछला टूर्नामेंट उसने ही अपने नाम किया था और अब अपने ही देश में उसे टी20 क्रिकेट का अच्छा-खासा अनुभव है. खैर क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है लेकिन आइए आपको बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच किस टीम ने जीते हैं. साथ ही जानिए कौन सी हैं वो टीमें जिन्होंने आजतक टी20 वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा मैच नहीं जीता. टी20 वर्ल्ड कपमें सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भारत है. टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने सबसे ज्यादा 36 मैच जीते हैं. टीम इंडिया का जीत प्रतिशत भी सबसे ज्यादा है. टीम इंडिया ने 70.6 फीसदी मैच अपने नाम किए हैं. दूसरे नंबर पर श्रीलंका की टीम है, जिसने 61.1 फीसदी मैच जीते हैं. उसने इस टूर्नामेंट में 33 जीत हासिल की हैं. 32 जीत के साथ साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 30 मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का जीत प्रतिशत भी 63 फीसदी से ज्यादा है. Most Wins in T20 Worldcup(Win %) 36 – India (70.6%)33 – Srilanka (61.1%)32 – Southafrica (66.7%)30 – Australia (63.8%)30 – Pakistan (58.8%)28 – England (56.0%)25 – Westindies (55.6%)25 – Newzealand (54.3%)12 – Afghanistan (30.0%)12 – Bangladesh (27.3%)10 – — 𝑺𝒉𝒆𝒃𝒂𝒔 (@Shebas_10dulkar)February 2, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने 30 मैच जीते हैं और उसका जीत प्रतिशत 58.8 फीसदी है. इंग्लैंड ने 28 मैच जीते हैं. वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 25-25 मैच अपने नाम किए हैं. दिलचस्प बात ये है कि न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं हारी है. अफगानिस्तान-बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप में 12-12 मैच जीते हैं. नेदरलैंड्स ने 10, जिम्बाब्वे ने 8, आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने 7-7 मैच अपने नाम किए हैं. नामीबिया ने भी 5 मैच जीते हैं. नेपाल-यूएसए को 2-2 मैचों में जीत मिली है. कनाडा, हॉन्गकॉन्ग, यूगांडा और यूएई ने 1-1 मैच जीता है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

टी20 विश्व कप में भारत का प्रभुत्वः सबसे अधिक जीत और सबसे अधिक जीत प्रतिशत | Achira News