मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में CSK फ्रेंचाइजी की टीम टेक्सास सुपर किंग्स ने सिएटल ओरकास को 6 विकेट से हरा दिया है. सुपर किंग्स की टीम ने 9 गेंद पहले ही 221 रनों के टारगेट को सफलतापूर्वक चेज कर लिया. मार्कस स्टोइनिस की कप्तानी वाली सिएटल ओरकास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए थे. इसके जवाब में फाफ डुप्लेसिस की शतकीय पारी के दम पर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया. बताते चलें कि मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओरकास का मालिकाना हाल दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के पास है. ओरकास के लिए टिम साइफर्ट ने तूफानी अंदाज में 66 गेंद में 104 रन बनाए. उनके ओपनिंग जोड़ीदार शयन जहांगीर ने भी 78 रन बनाए. जहांगीर और साइफर्ट के बीच 191 रनों की ऐतिहासिक पार्टनरशिप हुई. टेक्सास सुपर किंग्स की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने आई तो पारी की दूसरी ही गेंद पर साईतेजा मुकम्मला आउट बिना खाता खोले आउट हो गए. मगर फाफ डुप्लेसिस और राइली रूसो एक अलग ही मूड में थे, जिनके बीच 37 गेंद में 95 रनों की पार्टनरशिप हुई. राइली रूसो फिफ्टी लगाने से चूक गए, लेकिन डुप्लेसिस 52 गेंद में 113 रन बनाकर नाबाद लौटे. टेक्सास सुपर किंग्स के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 45 गेंद में सेंचुरी पूरी कर ली थी. मेजर लीग क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पहले से डुप्लेसिस के नाम है, लेकिन अब उन्होंने अपनी लीड को बढ़ा लिया है. MLC में यह उनका चौथा शतक रहा, जबकि फिन एलन, आन्द्रे फ्लेचर और निकोलस पूरन दो-दो शतक जड़ चुके हैं. 113 रनों की शतकीय पारी के लिए डुप्लेसिस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी मिला. उनके अलावा टेक्सास सुपर किंग्स के लिए वियान मुल्डर ने भी तबाही मचाई जिन्होंने 15 गेंद में 31 रन बनाए. यह टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच था.
टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट में सिएटल ओर्कास को हराया
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.