टाटा ने 2024 में अपनी मिडसाइज SUV के तौर पर Curvv को लॉन्च किया था। अपने अनोखे लुक के साथ-साथ यह एक फीचर-लोडेड और बड़े केबिन, एक बड़ा बैटरी और पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर प्रदान करती है। अगर आप Curvv EV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले इसके बारे में इन बातों को जान लें। TATA Curvv EV 55kWh बैटरी पैक के साथ आती है और इसके फ्रंट एक्सल माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर से 167hp और 215nm का पावर और टॉर्क मिलता है। इसमें तीन ड्राइव मोड मिलते हैं- Eco, City और Sport जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स को बदलते हैं। TATA का दावा है कि Curvv EV 8.6 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है। वहीं, अगर रेंज की बात करें तो इसकी MIDC रेंज 502 किमी की है। TATA की बाकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरह Curvv EV में भी कई फीचर्स मिलते हैं। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है जिसे नेविगेशन दिखाने के लिए कॉन्फिगर किया जा सकता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम TATA क Arcade.ev ऐप सूट के साथ आता है जिसमें स्ट्रीमिंग सर्विस और गेम शामिल हैं जिसका इस्तेमाल Curvv EV चार्ज होने के समय किया जा सकता है। बाकी फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, जेस्चर कंट्रोल के साथ इलेक्ट्रिक टेलगेट, 9-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम, कूलिंग वेंट के साथ वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और लेवल-2 ADAS शामिल हैं। TATA Curvv EV की शुरआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए से लेकर 19.19 लाख रुपए के बीच है। इसका मुकाबला भारतीय बाजार में आने वाली Hyundai Creta Electric, Mahindra B36 जैसी गाड़ियों से है। TATA Harrier EV vs Vinfast VF7: रेंज, पावर, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी SUV है बेस्ट?
टाटा कर्ववी मिडसाइज़ एसयूवीः एक फीचर-लोडेड इलेक्ट्रिक वाहन
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.