CERT-In has published Vulnerability Notes on its website. Multiple Vulnerabilities in Tata Motors iRA and iRA.ev Application https://t.co/QTIsWhMjV8 Multiple Vulnerabilities in Android OS https://t.co/lAlTeMlVU7 यानी अगर यूजर अभी भी प्रभावित वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उन्हें जल्द से जल्द संबंधित नए वर्जन पर अपग्रेड करना चाहिए। CERT-In ने इन एप्स में चार तरह की सुरक्षा खामियों की पहचान की है। इनका इस्तेमाल करके हमलावर यूजर की जानकारी और एप की सुरक्षा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दूसरी कमजोरी एप के वेबव्यू कंपोनेंट में है। इसमें यूआरएल और ओरिजिन्स की पर्याप्त जांच नहीं की गई है। इसका फायदा उठाकर हमलावर मैलिशियस वेब कंटेंट भेज सकता है। इससे लाइव बेयरर ऑथेंटिकेशन टोकन्स हासिल किए जा सकते हैं। इन टोकन्स का इस्तेमाल यूजर की पहचान बनाकर व्हीकल सर्विसेज तक पहुंचने के लिए किया जा सकता है। तीसरी खामी डेवलपमेंट और डिबगिंग लॉग्स से जुड़ी है। इन लॉग्स में यूजर्स के ऑथेंटिकेशन टोकन्स रिकॉर्ड हो रहे हैं। अगर किसी लोकल अटैकर की इन लॉग्स तक पहुंच हो जाती है, तो वह उनमें से सेशन टोकन्स निकाल सकता है। इसके बाद इनका इस्तेमाल यूजर की पहचान का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के लिए किया जा सकता है। टाटा मोटर्स के ये दोनों एप कनेक्टेड व्हीकल टेक्नोलॉजी का हिस्सा हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल अलग-अलग तरह की कारों के लिए होता है। इन एप्स के जरिए यूजर्स को रिमोट कमांड्स, व्हीकल स्टेटस, हेल्थ मॉनिटरिंग और ट्रिप से जुड़ी जानकारी जैसी कनेक्टेड सर्विसेज मिलती हैं। CERT-In ने प्रभावित एप्स के लिए नए वर्जन पर अपग्रेड करने की सलाह दी है। iRA 2.0 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को वर्जन 26.8.2 और iRA.ev इस्तेमाल करने वालों को वर्जन 26.9.1 पर अपडेट करना चाहिए। पुराने प्रभावित वर्जन इस्तेमाल करने से बचें। एप को अपडेट रखने से इन पहचानी गई सुरक्षा कमजोरियों से जुड़े जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
टाटा मोटर्स आई. आर. ए. और एंड्रायड ओएस अनुप्रयोगों में कई कमजोरियां पाई गईं, सी. ई. आर. टी.-इन वार्न्स
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.