Achira News Logo
Achira News

टाटा मोटर्स ने पूरे भारत में फेसलिफ्ट टाटा पंच एसयूवी की डिलीवरी शुरू की

Navbharat Times
टाटा मोटर्स ने पूरे भारत में फेसलिफ्ट टाटा पंच एसयूवी की डिलीवरी शुरू की
Full News
Share:

कुछ दिन पहले ही टाटा मोटर्स ने अपने सबसे छोटी और पॉपुलर SUV Punch के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया था। अब अच्छी खबर यह है कि इसकी डिलीवरी देश भर में शुरू हो गई है। ग्राहक अपनी नई SUV को घर ले जा रहे हैं। नई टाटा पंच अब पहले से ज़्यादा स्टाइलिश, हाई-टेक और पावरफुल हो गई है। इस नई कार को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है। आइए आपको नई टाटा पंच की कीमत और खासियतों के बारे में बताते हैं।नई कीमत और शानदार रंगकीमत - सबसे पहले आपको कीमत के बारे में बताते हैं। नई टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.59 लाख रुपये रखी गई है।​रंगों के विकल्प -यह कार सफेद, ग्रे, नीले, पीले, लाल और सिल्वर जैसे 6 आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसमें ड्यूल-टोन (काली या सफेद छत) का विकल्प भी मिलता है।वेरिएंट्स -इसे 6 अलग-अलग ट्रिम्स स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकंप्लिश्ड और अकंप्लिश्ड प्लस S में खरीदा जा सकता है।पहली बार टर्बो इंजनइस बार सबसे बड़ा बदलाव कार के इंजन में है। ग्राहकों को अब दो विकल्प मिलेंगे।​1.2L पेट्रोल और i-CNG -इसमें टाटा की मशहूर ड्यूल सिलेंडर तकनीक मिलती है, जिससे CNG होने के बावजूद बूट स्पेस (डिग्गी) में काफी जगह बनी रहती है।1.2L टर्बो पेट्रोल -पहली बार पंच में 120 PS पावर और 170 Nm टॉर्क वाला पावरफुल टर्बो इंजन दिया गया है। यह वही इंजन है जो टाटा नेक्सॉन में इस्तेमाल किया गया है और यह उन लोगों के लिए है जो ज्यादा रफ्तार और परफॉर्मेंस पसंद करते हैं।नया गियरबॉक्स -टर्बो मॉडल के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। अगर डिमांड बढ़ी, तो टाटा इसमें ऑटोमैटिक (DCA) का विकल्प भी दे सकती है।नया और प्रीमियम डिजाइनबाहरी बदलाव -बाहर से देखने पर नई पंच अब और भी ज्यादा आधुनिक लगती है। कार के अगले हिस्से (Fascia) को पूरी तरह बदल दिया गया है। अब इसमें ऊपर की तरफ LED DRLs, नीचे की तरफ वर्टिकल हेडलाइट सेटअप और पीछे कनेक्टेड LED टेल लाइट्स दी गई हैं, जो रात में बहुत खूबसूरत लगती हैं। साथ ही नए 16-इंच के अलॉय व्हील्स इसे और भी मस्कुलर बनाते हैं।इंटीरियर -कार के अंदर भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं जो आपकी यात्रा को आरामदायक बनाते हैं। केबिन के अंदर नया स्टीयरिंग व्हील, सेंटर आर्मरेस्ट के साथ नया कंसोल और प्रीमियम फिनिश दी गई है।हाई-टेक फीचर्स की भरमारटाटा ने इसमें फीचर्स को काफी बढ़ा दिया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए कार में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। केबिन की बात करें तो नई पंच में नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (TFT), वायरलेस चार्जिंग और फोन चार्ज करने के लिए 65W का फास्ट चार्जर, पीछे बैठने वालों के लिए AC वेंट्स और ऑटोमैटिक हेडलाइट्स दी गई हैं। इसके साथ ही इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर्स, पुश-बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल और की-लेस एंट्री जैसे शानदार फीचर्स भी दिए गए हैं।सुरक्षा का पूरा ध्यानकार में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। पंच को पहले ही भारत NCAP से 5-स्टार रेटिंग प्राप्त है। अब कंपनी ने सेफ्टी को और बढ़ाते हुए 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट में मिलेंगे) कर दिए हैं। इसके अलावा ESP (स्टेबिलिटी कंट्रोल) और कई ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

टाटा मोटर्स ने पूरे भारत में फेसलिफ्ट टाटा पंच एसयूवी की डिलीवरी शुरू की | Achira News