Achira News Logo
Achira News

टाटा सिएरा एसयूवी ने भारत में एनसीएपी क्रैश परीक्षणों में प्रभावशाली सुरक्षा रेटिंग हासिल की

Live Hindustan
टाटा सिएरा एसयूवी ने भारत में एनसीएपी क्रैश परीक्षणों में प्रभावशाली सुरक्षा रेटिंग हासिल की
Full News
Share:

टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी 'सिएरा' (Tata Sierra) ने सेफ्टी की दुनिया में झंडे गाड़ दिए हैं। बता दें कि भारत NCAP क्रैश टेस्ट में जारी हुए एडल्ट सेफ्टी की लिस्ट में सिएरा ने छठे (6वें) पायदान पर अपनी जगह बनाई है। एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) यानी बड़ों की सुरक्षा के मामले में सिएरा का प्रदर्शन इतना जबरदस्त रहा कि इसने कई बड़ी लग्जरी गाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही टाटा सिएरा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल गई है। एडल्ट सेफ्टी में सिएरा ने थार रॉक्स, हैरियर, नेक्सन, कर्व और सफारी जैसी एसयूवी को भी पीछे छोड़ दिया। सिएरा के क्रैश टेस्ट के दौरान यह बात साफ हो गई कि इसका बॉडी स्ट्रक्चर टक्कर के समय झटके को झेलने में माहिर है। टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सीडेंट की स्थिति में ड्राइवर और बगल में बैठे पैसेंजर के सिर, गर्दन और छाती को यह गाड़ी पूरी तरह सुरक्षित रखती है। टाटा ने इसमें 6-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स को स्टैंडर्ड दिया है, यानी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। यही वजह है कि इसे एडल्ट सेफ्टी में भारत की टॉप-6 सबसे सुरक्षित कारों में गिना जा रहा है। ₹ 13.29 - 25.96 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 8 - 14.15 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 12.89 - 25.25 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 8.23 - 13.36 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 5.49 - 8.74 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी सिएरा ने कमाल कर दिखाया है। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) कैटेगरी में भी इसे पूरे 5-स्टार मिले हैं। कार में बच्चों के लिए ISOFIX एंकर पॉइंट्स दिए गए हैं, जो चाइल्ड सीट को मजबूती से पकड़ कर रखते हैं। टेस्ट के दौरान पाया गया कि सिएरा का अंदरूनी हिस्सा बच्चों के लिए एकदम सेफ जोन की तरह काम करता है। परिवार के साथ लंबी ट्रिप पर जाने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ी राहत की खबर है। डिजाइन की बात करें तो नई सिएरा पुराने मॉडल की तरह बॉक्सी और दमदार स्टांस तो रखती है। फ्रंट में बड़े ग्लॉस-ब्लैक पैनल, स्टाइलिश LED हेडलैंप्स, DRLs, और एक स्लीक लाइट स्ट्रिप इसे बेहद प्रीमियम फील देते हैं। बंपर में लगा स्किड प्लेट और फॉग लैंप्स SUV के लुक को और ज्यादा मजबूत बनाते हैं। साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल्स और B और C पिलर के बीच दिया गया बड़ा ग्लास सेक्शन पुराने सिएरा की याद दिलाता है। पीछे की तरफ फुल-विड्थ LED लाइट बार इसे पूरी तरह मॉडर्न, इंटरनेशनल SUV जैसा लुक देती है। अंदर का केबिन भी उतना ही इम्प्रेसिव है। सिएरा में तीन डिजिटल डिस्प्ले दिए गए हैं जिनमें एक ड्राइवर डिस्प्ले और दो इंफोटेनमेंट स्क्रीन है। वहीं, इसमें टाटा कर्व वाला नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, इल्युमिनेटेड Tata लोगो और टच-सेंसिटिव कंट्रोल्स के साथ काफी फ्यूचरिस्टिक लगता है। केबिन में ब्लैक-ग्रे थीम और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है जो C-पिलर तक जाता है और अंदर को बेहद ओपन फील कराता है। फीचर्स की बात करें तो टाटा सिएरा में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रियर सनशेड्स, 360° कैमरा, और लेवल-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिलते हैं। जबकि पावरट्रेन के तौर पर एसयूवी में नया 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा जो करीब 170bhp की पावर और 280Nm का टार्क आउटपुट देगा। इसके अलावा, एक 1.5-लीटर NA पेट्रोल और Curvv/Nexon वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन भी रहेगा। भारतीय मार्केट में टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

टाटा सिएरा एसयूवी ने भारत में एनसीएपी क्रैश परीक्षणों में प्रभावशाली सुरक्षा रेटिंग हासिल की | Achira News