Apple CEO Tim Cook की रिटायरमेंट को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा चल रही है. टिम कुक ने इन अटकलों को पूरी तरह से नकार दिया कि वे पीछे हटने की योजना बना रहे हैं, उन्होंने ऐसे दावों को अफवाह बताया और जोर देकर कहा कि वह कंपनी के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं. ABC न्यूज पर Michael Strahan के साथ एक टेलीविजन इंटरव्यू में Tim Cook ने कहा कि उनका जल्द ही काम धीमा करने का कोई इरादा नहीं है.यह एक अफ़वाह है, टिम कुक ने उन रिपोर्ट्स के बारे में ये कहा जिनमें कहा गया था कि वह अपने रोल से पीछे हट सकते हैं. मनी कंट्रोल के मुताबिक, टिम कुक ने Apple में लगभग तीन दशक बिताए हैं, उन्होंने कहा कि कंपनी के साथ उनका कनेक्शन अभी भी मजबूत है. उन्होंने कहा, मैं जो करता हूं, उससे मुझे बहुत प्यार है. 28 साल पहले, मैं Apple में आया था और तब से मुझे इसका हर दिन पसंद आया है. मैं Apple के बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकता. यह बात Apple की 50वीं सालगिरह के जश्न के बीच आई है. उन्होंने स्मार्टफोन को नई परिभाषा देने, क्रिएटिव टूल्स को आगे बढ़ाने और Apple Watch जैसे डिवाइस के जरिए हेल्थ पर ध्यान देने वाले फीचर लाने जैसे माइलस्टोन की ओर इशारा किया है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर टिम कुक ने नपे-तुले अंदाज में कहा कि यह टेक्नोलॉजी असल में न्यूट्रल है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसका असर इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कैसे डेवलप और इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही, उन्होंने Apple के उस तरीके पर भी जोर दिया जिसमें ज्यादा से ज्यादा डेटा को डिवाइस पर प्रोसेस किया जाता है और ज्यादा मुश्किल कामों के लिए कंपनी के प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट सिस्टम का सपोर्ट मिलता है. ये भी पढ़ें-क्यों Nithin Kamath फोन में नहीं चलाते नेट बैंकिंग ऐप्स? खोला ये राज
टिम कुक ने सेवानिवृत्ति की अफवाहों का खंडन किया, कहा कि वह एप्पल के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.