टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है जिसमें दिखाया गया है कि अब कहानी में एक नया मोड़ आने वाला है। क्योंकि अनुपमा ने हार मानने के बजाय एक नई शुरुआत करने का फैसला किया है। अनुपमा को एक होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ की नौकरी मिल गई है। काम के पहले ही दिन उसकी मुलाकात मैनेजर रोजी से होती है, जो काफी सख्त मिजाज की है। रोजी ने पहले ही दिन साफ कर दिया है कि उसका नाम भले ही 'रोजी' हो, लेकिन उसे सॉफ्ट समझने की गलती बिलकुल न की जाए। रोजी का सख्त अंदाज देखकर साफ है कि अनुपमा के लिए यह नई नौकरी इतनी आसान नहीं होने वाली है। अनुपमा होटल के कमरों को व्यवस्थित करना सीख रही होगी कि तभी वहां उसका पुराना दुश्मन पॉल आ पहुंचेगा। होटल के कमरे में पॉल आइने के रिफ्लेक्शन में अनुपमा को काम करते हुए देख लेगा। वह तुरंत मैनेजर रोजी के पास जाएगा और अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाना शुरू कर देगा। पॉल रोजी से कहेगा कि वह अनुपमा को अच्छी तरह जानता है और उसने उसकी जिंदगी खराब करके रख दी है। पॉल का मकसद साफ है, वह चाहता है कि अनुपमा को पहले ही दिन इस नौकरी से भी धक्के मारकर निकाल दिया जाए। फैन थ्योरीज की मानें तो इस बार पॉल का पासा उलटा पड़ने वाला है। रोजी उन मैनेजरों जैसी नहीं है जो दूसरों की बातों में आ जाएं। रोजी खुद एक सशक्त महिला और फेमिनिज्म सपोर्टर होगी। जब पॉल अनुपमा की शिकायत करेगा, तो रोजी उसे ही खरी-खोटी सुना देगी। वह इस बात की कद्र करेगी कि अनुपमा इस उम्र में भी अपने पैरों पर खड़े होने की कोशिश कर रही है। अगर ये कयास सच साबित होते हैं, तो रोजी के रूप में अनुपमा को एक नई उम्मीद और सहारा मिल सकता है। अनुपमा के लिए यह नौकरी सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं, बल्कि उसके आत्म-सम्मान की लड़ाई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे एक सख्त दिखने वाली बॉस अनुपमा की मेहनत और लगन को पहचानती है और पॉल जैसे लोगों को सबक सिखाती है। आने वाली एपिसोड में अनुपमा और रोजी की ट्यूनिंग किस तरह से होने वाली है और कहानी क्या नए मोड़ लेने वाली है? शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
टीवी धारावाहिक'अनुपमा'में नया मोड़ः चुनौतियों के बीच अनुपमा ने ली नई नौकरी
Live Hindustan•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.