टीवी के पॉपुलर शोज में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी, तो कहीं पुराने राज सामने आएंगे. किसी शो में नई साजिश कहानी का रुख बदल देगी, तो कहीं एक बड़ा फैसला सबकी जिंदगी पर असर डालेगा. अगर आप 'अनुपमा', 'वसुधा', 'तुम से तुम तक', 'गंगा माई की बेटियां' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड्स का इंतजार कर रहे हैं, तो जानिए इन पांचों शोज़ में आगे क्या बड़ा होने वाला है. ज़ी टीवी के शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. मजीसा को जब ये सच्चाई पता चलती है कि वसुधा की प्रेग्नेंसी की खबर सिर्फ एक नाटक थी, जिसे उनके ऑपरेशन के लिए रचा गया था, तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. इस सच के सामने आने के बाद घर का माहौल खराब हो जाता है और मजीसा, वसुधा से बेहद नाराज हो जाती हैं. वहीं, इस पूरे मामले का असर प्रभात की सेहत पर पड़ता है और उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जाता है. दूसरी ओर, मजीसा को खुश करने और परिवार को संभालने के लिए देव-वसुधा एक बड़ा फैसला लेते हुए बच्चा गोद लेने का सोच सकते हैं. ज़ी टीवी के लोकप्रिय सीरियल 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. अनु को राजनंदिनी को लेकर एक डरावना सपना आएगा, जिसमें आर्या दिखाई देगा और वो जोर-जोर से "राजनंदिनी" का नाम पुकारता नजर आएगा. मीरा की लगातार साजिशों और घर के बढ़ते तनाव से परेशान होकर अनु वर्धन हाउस छोड़ने का बड़ा फैसला ले लेती है. अनु के इस फैसले से आर्य को बड़ा झटका लगता है और वो उसे रोकने की कोशिश करता है. ये मीरा की नई चाल है, जो आर्य और अनु के रिश्ते में दूरियां बढ़ाना चाहती है. ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में इंदु रानी और पूर्वी मिलकर दुर्गावती को फंसाने की नई साजिश रचेंगी, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा. वहीं, कॉलेज में सोनी और शिवानी के बीच विवाद बढ़ जाएगा. गुस्से में सोनी बैट उठाएगी, लेकिन तभी प्रोफेसर के आने से उस पर ही हिंसक होने का आरोप लग जाएगा. दूसरी ओर, भानुमती किचन में स्नेहा को सिद्धू के बिजनेस को लेकर ताने मारती नजर आएगी. स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. श्रुति की वापसी के बाद राही और उसके बीच तीखी बहस होगी. राही, श्रुति को करारा जवाब देगी. वहीं, अनुपमा भी श्रुति को साफ शब्दों में चेतावनी देगी कि वो राही से मिले, लेकिन अपनी हदें पार न करे. दूसरी ओर, कुकिंग कॉम्पटिशन में माही, प्रेम और राही की बढ़ती नजदीकियों से जलने लगेगी. वहीं, तोशू 'अनु की रसोई' का बड़ा क्लाइंट खोने का जिम्मेदार राही को मानेगा, जबकि अनुपमा पूरी गलती अपने सिर ले लेगी. स्टार प्लस के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. 18 साल बाद तृप्ति विरानी की वापसी के साथ ही तुलसी और तृप्ति का आमना-सामना होगा, जिससे पुरानी दुश्मनी फिर से भड़क उठेगी. वहीं, वैष्णवी और नकुल की शादी को लेकर परिवार में नया विवाद खड़ा हो जाएगा. जहां तुलसी दोनों के रिश्ते का सपोर्ट करेगी, वहीं करण इसका विरोध करेगा. इसी बीच तुलसी को वैष्णवी से जुड़ा एक बड़ा राज पता चलेगा, जो कहानी में नया मोड़ लेकर आएगा.
टीवी शो में आने वाले एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा और ट्विस्ट मिलेंगे
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.