Achira News Logo
Achira News

टीवीएस एक्सएल 100 मोपेड के सभी वैरिएंट की कीमतों में 400 रुपये की वृद्धि की गई है।

Live Hindustan
टीवीएस एक्सएल 100 मोपेड के सभी वैरिएंट की कीमतों में 400 रुपये की वृद्धि की गई है।
Full News
Share:

भारतीय ग्राहकों के लिए अब TVS की XL 100 मोपेड खरीदना महंगा हो गया है। दरअसल, कंपनी ने इस गाड़ी की कीमतों में इजाफा किया है। हालांकि, ये प्राइस हाइक काफी कम है। ग्राहकों को महज 400 रुपए ही ज्यादा खर्च करने होंगे। पहले इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 44,150 रुपए थी, जो अब बढ़कर 44,550 रुपए हो गई है। यानी इसमें 400 रुपए का इजाफा किया गया है। नई कीमतें तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। चलिए इसके सभी 5 वैरिएंट की लेटेस्ट कीमतों पर नजर डालते हैं। ₹ 43,900 - 59,800 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 46,499 - 52,099 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 38,000 - 1.05 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 65,550 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 46,999 ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं ₹ 1.83 - 1.94 लाख ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं XL 100 के सभी वैरिएंट की कीमत में 400 रुपए की मामूली बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ कम्फर्ट i-टचस्टार्ट वैरिएंट की कीमत में 350 की बढ़ोतरी हुई है। कीमत में बढ़ोतरी काफी मामूली है, जैसा कि हमने स्टार सिटी प्लस और रेडियन में देखा था और इससे कस्टमर के खरीदने के फैसले पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। कीमत बढ़ने के बावजूद, TVS XL 100 एक किफायती ऑप्शन के तौर पर सामने आती है जो सभी तरह की यूटिलिटी जरूरतों को पूरा कर सकती है। ब्रांड ने 2025 की शुरुआत में एक एलॉय व्हील वैरिएंट लॉन्च किया था, जिसमें ओवरऑल सुविधा को बेहतर बनाने के मकसद से कुछ अपडेट किए गए थे। कीमत में बढ़ोतरी के अलावा, XL 100 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी उसी 99.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन से चलती है जो 4bhp और 6.5Nm पावर जनरेट करता है। छोटे ग्राहकों में ये काफी पॉपुलर मोपेड है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Live Hindustan

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

टीवीएस एक्सएल 100 मोपेड के सभी वैरिएंट की कीमतों में 400 रुपये की वृद्धि की गई है। | Achira News